03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अ.भा. उत्तराखंड महासभा बरेली जिला इकाई का हुआ चुनाव, देवलिया अध्यक्ष नेगी चुने गए जिला महासचिव

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। शहर के कूर्मांचल नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर के सामुदायिक केंद्र में अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा जिला इकाई की द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई। पूरी नई कार्यकाारिणी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया।

कर्नल एम.सी. पंत की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया सरंवसम्मति से संपन्न कराने के साथ ही आगामी बसंतोत्सव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बैठक में महासभा के राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि अगले साल 16 फरवरी रविवार को उत्तराखंड महासभा अपना 17 वां बसंतोत्सव यहीं कुर्माचल नगर के भोलेनाथ मंदिर प्रांगण में करेगी। बसंतोत्सव में पहाड़ की गौरव सिने अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान करने का ऱाष्ट्रीय कार्यकारिणी ने निश्चय किया है। इस तिथि में समारोह में सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए उर्वशी रौतेला से बात की जाएगी। श्री घिल्डियाल ने इस साल का डॉ.वीरेन डंगवाल स्मृति साहित्य सम्मान एवं पुरस्कार वरिष्ठ साहित्यकार हरिशंकर सक्सेना  को प्रदान करने के कार्यकारिणी के फैसले का भी खुलासा किया।

बताया-वसंतोत्सव कार्यक्रम में देहरादून,अल्मोड़ा,हल्द्वानी,खटीमा   के कलाकारों के दल अपनी मनोहारी प्रस्तुतियां देंगे।उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दर्शन सिंह फरसवान और उभरती लेक गायिका कुमारी संगीता सोनम भी अपनी जादुई-रेशमी प्रस्तुतियों के तिलिस्म  में ऑडियंस को बांधे रखेंगे। 

उत्तराखंड महासभा की बरेली जिला इकाई की नई द्विवार्षिक कार्यकारिणी में देवेंद्र सिंह देवलिया (अध्यक्ष), जीत सिंह अधिकारी(कार्यवाहक अध्यक्ष), गोपाल सिंह मेहरा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष),सतीश नैथानी,पुष्कर सिंह राणा,कुंवर सिंह बिष्ट एवं नरेंद्र सिंह अधिकारी ( सभी उपाध्यक्ष),चंदन सिंह नेगी (महासचिव), पुष्कर सिंह राणा (अतिरिक्त महासचिव ),बसंत डालाकोटी( सचिव), प्रमोद पंत (संगठन मंत्री),उमेश बिनवाल अशोक उप्रेती (मंत्री ),के. सी.जोशी (कोषाध्यक्ष),भास्कर सिंह रावत( सह कोषाध्यक्ष ),अभिषेक अशगोला (प्रचार मंत्री),मोहन सिंह रावत (अंकेक्षक), देवेंद्र रावत ( मीडिया प्रभारी ), के.सी. चौधरी,भुवनेश घिल्डियाल,महेश घिल्डियाल,अभिनीत सिंह नेगी, गिरीश पांडे,महेषा नन्द, कैलाश घिल्डियाल,संदीप नेगी,प्रमोद सिंह नेगी (सभी कार्यकारिणी सदस्य) बनाने की घोषणा की गई। इसके साथ ही उत्तराखंड महासभा की महिला इकाई का भी पुनर्गठन किया गया। नीलम जेठा (जिला अध्यक्ष ),संगीता घिल्डियाल (जिला महामंत्री),नंदनी अधिकारी ( वरिष्ठ उपाध्यक्ष),भावना राणा (उपाध्यक्ष), सोमा परिहार (संगठन मंत्री) को मनोनीत किया गया।आज की सभा में विशेष रूप से महेश चंद्र खर्कवाल,डी.एन.रतूरी,बी.एस.राणा,जे.सी. काला,ए.डी. सुनोरी आदि ने भी अपने बिचार ब्यक्त किए l

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img