Tag: 30th Seema-Savitri Smriti Sahitya Samnan

गांधीग्राम की समीक्षा ठाकुर और बरेली की शिखा चंद्रा को सीमा सावित्री स्मृति सम्मान

मानव सेवा क्लब और भारतीय पत्रकारिता संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रोटरी भवन में 30वां सीमा-सावित्री स्मृति साहित्य सम्मान गांधीधाम गुजरात की प्रख्यात कवयित्री समीक्षा ठाकुर को दिया गया। बरेली की वरिष्ठ कवयित्री और साहित्यकार शिखा चंद्रा को भी साहित्य में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिये 14वें सावित्री सक्सेना साहित्य सम्मान से नवाजा गया।