03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रामपुर : कार सवार युवक को बाइक सवार दो युवकों ने रोककर की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, रामपुर: रास्ते में कार सवार युवक को बाइक सवार दो युवकों ने रोक कर गाली-गलौज करते हुए उसको पीट दिया। युवक के दोस्तों ने आरोपी दोनों युवकों को पकड़ लिया। उसके बाद कोर्ट में पेश किया कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया खानसामा निवासी  शाकेब अली का कहना है कि वह कार से घर जा रहा था। जब वह अंजुमन पर पहुंचा,तो उसके आगे दो युवक अपनी बाइक पर खड़े थे। उसके द्वारा हॉर्न बजाने पर इन लोगों ने रास्ता नहीं दिया। कार से नीचे उतरने पर उन दोनों ने शाकेब अली के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। लोगों के आने पर आरोपी वहां से चले गए।

कुछ देर के बाद करीब 12 बजे जब वह अपने दोस्तों से बात कर रहा था तब आरोपी इरफान व आदिल आ गए। उसके बाद इन दोनों ने बाइक के बैग से  तमंचा निकालकर तमंचे की बट से हमला करके घायल  कर दिया। इस दौरान पीड़ितों के दोस्तों ने आरोपियों को पकड़ लिया। सूचना के बाद पुलिस आ गई और दोनों को थाने ले आई। जहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- महारानी लक्ष्मीबाई जयंती पर ब्राह्मण महासभा की ओर से पार्थ गौतम एव पूजा त्रिपाठी को वीरता पुरस्कार

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img