03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शाही शादी में बारातियों ने 100, 200 से लेकर 500 के नोटों को कागज की तरह हवा में 20 लाख उड़ाते हुए नजर

एफएनएन, सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर में हुई एक शादी काफी चर्चा में है। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि शादी में बारात के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने लोगों को मालामाल कर दिया है। ये हम इस लिए कह रहे हैं क्योंकि बारात में कुछ लोग जेसीबी पर चढ़कर नोटों की गड्डी उड़ाते नजर आए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़के के घरवाले 10 या 20 की गड्डी नहीं बल्कि 100, 200 से लेकर 500 के नोटों को कागज की तरह हवा में उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं नीचे मौजूद लोग और आसपास के घरों के लोग हवा में उड़ते हुए नोटों को लूटते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियों तक काफी चर्चा में आया जब हरा की तरह उड़ाए जा रहे नोटों की कुल कीमत पता चली, लोगों का कहना है कि बारातियों ने खुशी में कुल 20 लाख रूपए उड़ा दिए।

जानकारी के अनुसार यह वीडियो सदर थाना छेत्र के देवलहवा गांव निवासी अरमान और अफजाल की शादी का बताया जा रहा है। बारात की रवानगी के दौरान लड़के के घरवालों ने करीब 20 लाख रुपए हवा में उड़ा दिए। जेसीबी और छत पर चढ़कर युवकों ने नोटों बड़ी ही फिल्मी स्टाइल में हवा में कागज की तरह उड़ा दिया।

नोटों बटोरने के लिए उमड़ी भीड़

वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि शादी में घरवाले छत और जेसीबी पर चढ़कर नोट उड़ाए जा रहे हैं। शादी में करीब 20 लाख रुपए बारात पर लुटाए गए हैं। वीडियो में लड़के के घर वाले शादी की खुशी को जाहिर करने के लिए नोटों की गड्डी को कागज की तरह हवा में उछालते नजर आ रहे हैं। नोटों की बारिश के बीच बराती और आसपास के ग्रामीण इसे लूटने के लिए उमड़ पड़े। लोग इसे शाही शादी का नाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रामपुर : कार सवार युवक को बाइक सवार दो युवकों ने रोककर की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img