Tuesday, February 18, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम से राम माधव व अनिल जैन...

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम से राम माधव व अनिल जैन बाहर

  • बरेली कैंट विधायक राजेश अग्रवाल भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनें

एफएनएन, दिल्ली : राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के आठ महीने बाद जेपी नड्डा ने भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। शीर्ष भाजपा सूत्रों के मुताबिक, इस टीम से प्रमुख सुधार की उम्मीद है, इसके जरिए राज्यों का प्रतिनिधित्व किया जाएगा। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महिलाओं और युवाओं को अवसर दिया गया है। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई नए चेहरे को जगह दी गई है तो वहीं कई दिग्गज बाहर हो गए हैं। दिग्गज नेता राम माधव और अनिल जैन को नई टीम में जगह नहीं मिली है। मुरलीधर राव का नाम भी नई लिस्ट से बाहर है। वहीं सीटी रवि और तरुण चुग नए महासचिव बनाए गए हैं। तेजस्वी सूर्या को बीजेवाईएम का अध्यक्ष बनाया गया
तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। तेजस्वी ने पूनम महाजन का स्थान लिया है। मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी  मिली है।
नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 12 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसमें झारखंड से दो नेताओं को जगह मिली है जबकि अन्य राज्यों से एक-एक लोगों को ही जगह मिली है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद अन्नपूर्णा देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments