03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

10 मई को कन्नौज और कानपुर में संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी-अखिलेश यादव

Spread the love

एफएनएन, कन्नौज : अयोध्या और कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के बाद अब इंडिया गठबंधन ने अपने अगले कदम का एलान कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 10 मई को पहले कन्नौज और फिर कानपुर में संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करेंगे। इस संबंध में कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राहुल गांधी आने वाले शुक्रवार को अखिलेश यादव के समर्थन में कन्नौज में जनसभा को संबोधित करेंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हैं। इसके बाद दोनों नेता कानपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। कानपुर में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आलोक मिश्रा चुनावी मैदान में हैं। यूपी में इंडिया गठबंधन के तहत सपा 62 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के बाद विपक्ष संभावित नफा-नुकसान का आकलन कर रहा था जिसके बाद अब राहुल-अखिलेश की संयुक्त जनसभा का एलान किया गया है।

Hot this week

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...

Badrinath धाम में ₹1100 वीआईपी दर्शन शुल्क पर विवाद, बिना मंजूरी वसूली के आरोप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में...

Topics

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img