03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

राहत: कोरोना के नए खतरनाक स्ट्रेन पर भी कारगर रहेगी वैक्सीन

Spread the love

सरकार बोली -भारत में नए स्ट्रेन के छह केस चिंतित करते हैं लेकिन हम तैयार

एफएनएन, नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीन के इंतजार के बीच सरकार ने कहा है कि वैक्सीन यूके और दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले नए वेरिएंट के खिलाफ भी काम करेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत में कोरोना वायरस के नए वेरियंट के 6 मामले सामने आए हैं जो चिंता का विषय हैं। हालांकि इस बात की आशंका हमें पहले ही थी और हम इसके लिए तैयार हैं।

वैक्सीन की नए स्ट्रेन पर नाकामी के सुबूत नहीं

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) प्रो के विजय राघवन ने कहा- ‘कोरोना वैक्सीन यूके और दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले वेरियंट्स के खिलाफ भी काम करेंगी। इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि वर्तमान वैक्सीन इन कोरोना वेरियंट्स से बचाने में नाकाम रहेंगी।’

कोविड से होने वाली मौतें घट रहीं’

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा- “भारत में प्रतिदिन नए मामले 17,000 से भी कम हो गए हैं। इस संख्या में लगातार गिरावट आ रही है. कोविड से होने वाली मृत्यु में भी लगातार गिरावट आ रही है, ये संख्या प्रतिदिन 300 तक आ गई है।”

देश के सक्रिय मामलों का 60% से अधिक हिस्सा 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में है। लगभग 24% मामले केरल में, 21% महाराष्ट्र में, 5% से कुछ अधिक पश्चिम बंगाल में, लगभग 5% उत्तर प्रदेश में और 4.83% मामले छत्तीसगढ़ में हैं।

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img