03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पंजाब: गैर-कानूनी तरीके से ट्रैक्टर रेस के आयोजन में हुआ हादसा, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Spread the love

एफएनएन, फगवाड़ा: फगवाड़ा के गांव डूमेली में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब गैरकानूनी ढंग से करवाई जा रही ट्रैक्टर रेस में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लोगों के ऊपर जा चढ़ा।

पुलिस प्रशासन के पास नहीं थी कोई जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव डूमेली में ट्रैक्टर रेस करवाई जा रही थी तो शाम के वक्त एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लोगों की भीड़ पर जा चढ़ा।

इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और अनेक लोग घायल हो गए। कुछ घायलों को सिविल अस्पताल और अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ध्यान देने वाली बात यह है कि किसी समारोह का इतने बड़े स्तर पर आयोजन फगवाड़ा इलाके में किया जा रहा था लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं थी।

प्रतिबंध होने के बाद भी हुआ था इसका आयोजन

हादसे के तुरंत बाद डीएसपी फगवाड़ा जसप्रीत सिंह, थाना रावलपिंडी के एस एच ओ लाभ सिंह पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। डीएसपी जसप्रीत सिंह ने कहा के इस ट्रैक्टर रेस की कोई भी जानकारी पुलिस प्रशासन को नहीं दी गई।

उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर रेस सहित अन्य कुछ मुकाबलों पर पंजाब में प्रतिबंध है,बावजूद इसके ट्रैक्टर रेस का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के चोट लगी है, जबकि एक घायल की हालत गंभीर है।

आरोपियों पर केस दर्ज कर किया गिरफ्तार

डीएसपी जसप्रीत ने बताया के सुखविंदर सिंह पुत्र साधू सिंह, तीरथ सिंह पुत्र हरमेल सिंह, दीपा पुत्र दर्शन सिंह, शामा गढ़िया पंच पुत्र अज्ञात, तनवीर सिंह पुत्र शामा, नीता पुत्र नामालूम सभी निवासी डूमेली, बूटा पुत्र नामालूम निवासी रिहाना जटां पुत्र नामालूम निवासी मूसापुर, रूपा पुत्र नामालूम निवासी जंड सराला, सुखदेव सिंह पुत्र नामालूम निवासी जैठपुर व बचितर सिंह पुत्र हिम्मत सिंह निवासी डूमेली के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज करके बचितर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड उद्यान घोटाला: ईडी भी सक्रिय, 31 करोड़ के ट्रांजेक्शन पर नजर… शुरू की पड़ताल

Hot this week

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Topics

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img