03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बाढ़ से परेशान लोगों ने विधायक पर फेंकी चप्पल, गाड़ी में भी तोड़-फोड़

एफएनएन, हैदराबाद : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद और उसके आसपास के इलाकों में बाढ़ से परेशान लोगों ने स्थानीय विधायक पर न केवल चप्पल फेंकी बल्कि उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। यह घटना गुरुवार की है, जब इब्राहिमपट्टनम के टीआरएस विधायक मानचिर रेड्डी किशन रेड्डी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ प्रभावित मेडिपल्ली इलाके का मुआयना करने आए थे। नाराज लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाए और चप्पल फेंकनी शुरू कर दीं. हालांकि, विधायक को चप्पलें नहीं लगीं।
यह इलाका हैदराबाद से सटे रंगारेड्डी जिले के तहत आता है। जिस वक्त विधायक के साथ ये हो रहा था, उस वक्त उनके साथ पुलिस टीम भी थी लेकिन लोगों के गुस्से को देखते हुए लोग आगे बढ़ गए। बता दें कि पिछले दिनों भारी बारिश के बाद हैदराबाद और आसपास के कई निचले इलाकों में पानी भर जाने की वजह से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। दो दिन पहले 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से भी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई, इससे शहरी इलाके भी डूब गए। कई इलाकों में कारें सड़क पर पानी में तैरती नजर आईं, जबकि दीवार गिरने से नौ लोगों की जान चली गई है।

Hot this week

Topics

Dehradun पत्नी नीलू की हत्या का आरोपी पति मनोज गिरफ्तार, छानी में छिपा मिला

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun उत्तराखंड के देहरादून जिले के...

CM Dhami ने विनीत जैन को किया विशिष्ट व्यापारी सम्मान से सम्मानित

एफएनएन, हल्द्वानी : CM Dhami प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि...

CJP Founder अभिजीत दिपके की दादी का निधन

एफएनएन, महाराष्ट्र : CJP Founder कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img