03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ऑक्सीजन रिफिलिंग में फटा सिलिंडर, दो मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : लखनऊ के चिनहट स्थित टी ऑक्सीजन प्लांट में बुधवार दोपहर ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर फटने से भीषण ब्लास्ट हो गया। जिससे वहां काम कर रहे 10 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दो की मौत हो गई है। सभी को गोमतीनगर स्थित लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। ब्लास्ट इतना भीषण था कि आस पास के इलाका भी दहल उठा। हादसे में कई मजदूरों के हाथों पैरों गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं कई मजदूरों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं ऑक्सीजन प्लांट पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम है। फंसे हुए लोगों को घटना स्थल से निकाला जा रहा है। वहीं मौके पर पुलिस कमिश्नर व भारी संख्या में पुलिस फोर्स रेस्क्यू कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले पर शोक व्यक्त कर घटना के जांच के आदेश दिए हैं।

मौके पर पहुंचे डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि घटना तीन बजकर 30 मिनट की है, एक सिलिंडर के ब्लास्ट होने की वजह से तीन लाेगों के आहत व पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। साथ ही टेक्नीकल टीम व सीएफओ द्वारा जांच की जा रही है। अभी घायलों की शिनाख्त की जा रही है जैसे ही डिटेल मिलती है अवगत करा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिनहट के ऑक्सीजन प्लांट में रीफिलिंग के दौरान सिलिंडर फटने की दुर्घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच किये जाने के निर्देश भी दिये हैं।

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img