03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली में ओमिक्रोन का खतरा, विदेश से लौटे 17 लोग लापता , स्वास्थ्य विभाग परेशान, तलाश में जुटा

Spread the love

एफएनएन, बरेली : दुनिया भर में ओमिक्रोन का असर सामने आने के बाद विदेश में रुके भारतीय तेजी से देश वापस लौट रहे हैं। विदेश से आने वाले लोगों की निगरानी भी तेज कर दी गई है। बावजूद इसके आधी-अधूरी रिपोर्ट मिलने से जिले में विदेश से आने वाले कई लोग लापता हैं। इनमें से कुछ ओमिक्रोन प्रभावित देशों के भी लोग हैं। इनमें सबसे ज्यादा लोग सिंगापुर से लौट रहे हैं। आइडीएसपी प्रभारी डा.अनुराग गौतम ने बताया कि जिले में अभी तक विदेश से कुल 61 लोग आए हैं। इनमें से 41 लोगों को सर्विलांस टीम ट्रेस द्वारा किया जा चुका है। सर्विलांस के दौरान पता चला कि विदेश से आए जिन लोगों की जानकारी मिली उनमें 19 लोग हाई रिस्क कंट्री यानी उन देशों से लौटे हैं, जहां ओमिक्रोन का काफी असर फैला है। उधर, सर्विलांस टीम के लिए चिंता की बात यह है कि विदेश से लौटे 17 लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वजह, इनके पते और मोबाइल नंबर गलत हैं।

ओमिक्रोन प्रभावित देशों से इन मुहल्लों में आए लोगः धौराटांडा में चार, प्रभात नगर के चार, एकता नगर में चार, चाहबाई में तीन, राजेंद्र नगर में दो, साहूकारा में एक और 100 फुटा रोड का एक। विदेशियों पर निगरानी के लिए रैपिड रिस्पांस टीम के साथ सर्विलांस टीम भी एयरपोर्ट, बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर मुस्तैद हो गई हैं।सभी जगह मरीजों की जांच बढ़ा दी गई है।

छत से गिरी महिला जांच में मिला कोविड पाजिटिव : जिले में भोजीपुरा क्षेत्र के चकदहा गांव निवासी एक महिला शनिवार को छत से गिरकर घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए एसआरएमएस मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया। यहां उपचार से पूर्व महिला की आरटी-पीसीआर जांच कराई गई, इसमें महिला कोविड पाजिटिव मिली। महिला को वैक्सीन की दोनों डोज लगी हैं। महिला के संपर्क में दस लोग आए हैं, सोमवार को इनकी भी जांच की जाएगी।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img