03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नजूल विधेयक लाने पर जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने सीएम का जताया आभार

एफएनएन, रूद्रपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने उत्तराखण्ड नजूल भूमि प्रबंधन व्यवस्थापन एवं निस्तारण विधेयक 2021 विधानसभा सदन में पारित होने के बाद रूद्रपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत करते हुए रूद्रपुर की जनता की ओर से सीएम धामी और पूरे मंत्रिमण्डल का आभार व्यक्त किया और मुख्यमंत्री को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। शिव अरोरा ने कहा कि नजूल भूमि के जटिल मसले का समाधान करके मुख्यमंत्री धामी ने रूद्रपुर के हजारों लोगों को बड़ा तोहफा दिया है।

रूद्रपुर की जनता नजूल भूमि पर मालिकाना हक की आस पिछले तीन दशक से लगाये हुए थी। कानूनी अड़चनों के चलते यह मामला लगातार पेचीदा होता जा रहा था। लेकिन सीएम धामी ने सूझ बूझ के साथ इस जटिल समस्या का समाधान करके अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है।

जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि नजूल भूमि की समस्या का समाधान धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। इसका लाभ पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में भी निश्चित रूप से मिलेगा।

Hot this week

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img