03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मुंबई: कोविड अस्पताल में आग से 10 की मौत, 12 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं

Spread the love

एफएनएन, मुंबई : मुंबई के भांडुप में कोविड अस्पताल में मौत का आंकड़ा 10 तक पहुंच गया है| ये अस्पताल एक मॉल में चल रह था, जहां देर रात आग लग गई| खबर मिल रही है कि मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है| पहले अस्पताल के एक हिस्से में आग लग गई थी| कुछ घंटे बाद अस्पताल के एक और हिस्से में आग लग गई | 12 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है|

आपको बता दें कि जिस ड्रिम मॉल में आग लगी है, उसे 2009 में बनाया गया था| इस मॉल में करीब 1000 छोटी दुकानें, 2 बैंक्वेट हॉल और एक अस्पताल है| कोरोना अस्पताल शुरु करने के लिए पिछले साल अस्पताल को कंडीशनल ओसी दिया गया था| मॉल विवादित है और चार साल पहले NCLT ने एक प्रशासक नियुक्त किया था|

बीजेपी ने बीएमसी पर साधा निशाना

मॉल में लगी आग पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने बीएमसी पर निशाना साधा| किरीट सोमैया ने कहा कि ड्रीम मॉल के शीर्ष मंजिल पर कोविड अस्पताल में आग लगी है,  जिसमें 3 आईसीयू मरीज की मौत हो गई और 6 की हालत गंभीर है, यह मॉल  पीएमसी बैंक मनी से एचडीआईएल द्वारा निर्मित है,  अस्पताल में OC नहीं था, कोविड के दौरान BMC ने अवैध रूप से ओसी दिया, कोई सुरक्षा / फायर सिस्टम नहीं है|

बीएमसी मेयर को नहीं थी अस्पताल की जानकारी

इस घटना पर बीएमसी के मेयर ने कहा, ‘मैंने पहली बार मॉल के अंदर अस्पताल देखा है| आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है| कोरोना मरीजों समेत अन्य मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है| दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी|

अस्पताल में एडमिट थे 76 मरीज

बताया जा रहा है कि अस्पताल में कुल 76 मरीज थे जिसमें से 73 कोरोना मरीज थे और तीन अन्य बीमारी से पीड़ित थे| इनमें से 30 मरीजों को मुलुंड के जंबो सेंटर में भर्ती कराया गया है जबकि तीन को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है| अन्य मरीजों ने खुद को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है|

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img