03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मां अपनी बेटी के ससुर संग हुई फरार, समधी बना प्रेमी

Spread the love

एफएनएन, उत्तर प्रदेश: के बदायूं जिले में एक महिला को अपनी बेटी की शादी के तीन साल बाद उसके ससुर से प्यार हो गया और समधी-समधन घर से फरार हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को मामले की पुष्टि की। बदायूं में अलीगढ़ जैसा मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपनी बेटी की शादी होने से पहले ही अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। जबकि बदायूं में समधन अपने समधी के साथ घर छोड़कर चली गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चार बच्चों की मां ममता (43) जिला मुख्यालय के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निवासी अपने समधी (अपनी बेटी के ससुर) शैलेंद्र (46) के साथ कथित तौर पर घर छोड़कर चली गई। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा डहरपुर निवासी ममता के पति सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वह ट्रक चालक है और जिस कारण लंबे समय तक घर से बाहर रहता है।

सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल को ममता ने अपने समधी शैलेन्द्र को बुलाया और उसके साथ फरार हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि वह घर में रखा सारा जेवर और रुपये लेकर चली गई है। सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें अपनी पत्नी व समधी खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में दातागंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) के.के. तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सीओ ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img