03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रेल मंत्रालय ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, लेकिन देहरादून से चलने वाली ट्रेनाें के टिकट में नहीं मिलेगी रियायत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से चलने वाली एसी चेयर कार व एग्जीक्यूटिव क्लास ट्रेनों के किराये में 25 फीसद रियायत नहीं मिलेगी। हाल ही में रेल मंत्रालय ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास के किराए में 25 फिसदी तक की कटौती करने का ऐलान किया है।

यह योजना उन ट्रेनों पर लागू होगी जिनमें 50 फीसद से अधिक सीटें खाली रहती हैं। लेकिन देहरादून से चलने वाली ट्रेनों में सीटें 70 फीसद से अधिक बुक रहती हैं। ऐसे में यहां से चलने वाली ट्रेनों में इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

25 फीसद टिकट में रियायत

रेलवे मंत्रालय ने ट्रेनों की सीटों का अधिकतम उपयोग करने के उद्देश्य से 25 फीसद टिकट में रियायत देने की घोषणा करते हुए इसके तत्काल लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही यह शर्त भी लगाई कि ये दरें सिर्फ उन ट्रेनों के किराए पर लागू की जाएगी जिनमें पिछले 30 दिनों के दौरान 50 फीसदी सीटें खाली रही हैं। लेकिन देहरादून से चलने वाली सभी ट्रेनों में लगभग सीटें फुल रही।

देहरादून रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि बीते दो महीने में दून से चलने वाली सभी ट्रेनों की सीटें फुल रही। देहरादून से चलने वाली लगभग सभी ट्रेनों की सीटें अकसर फुल रहती हैं। ऐसे में इस योजना को इन ट्रेनों में लागू नहीं किया जा सकेगा।

बारिश के चलते ट्रेन रद्द

बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते रविवार को देहरादून से अमृतसर के लिए चलने वाली ट्रेन को रद्द कर दिया गया। यह ट्रेन शाम सात बजकर पांच मिनट पर देहरादून से अमृतसर के लिए रवाना होती है। ट्रेन के रद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

देहरादून स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते रूट के कई जगहों पर पानी भर गया है। जबकि इस ट्रेन को कुछ नदियों और पुल से भी हो कर गुजरना पड़ता है। बारिश के चलते नदियों का जलस्तर पर भी बढ़ गया है जिसके सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन को रद्द किया गया।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img