03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मीरगंज के दिव्य कृपाल कालेज से हाईस्कूल टाप किया, वहीं की टीचिंग, अब बने सरकारी टीचर

Spread the love

दिव्य कृपाल कालेज से हाईस्कूल टाप किया, वहीं की टीचिंग, अब बने सरकारी टीच

दीनदयाल मौर्य ने अपनी सफलता को कालेज में किया सेलिब्रेट
फोटो भी है।

एफएनएन,मीरगंज, बरेली: मेधावी विद्यार्थी रहे दीनदयाल मौर्य को बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद पर स्थायी नियुक्ति मिल गई है। दीनदयाल मीरगंज, बरेली (विधान केसरी)। मेधावी विद्यार्थी रहे दीनदयाल मौर्य को बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद पर स्थायी नियुक्ति मिल गई है। दीनदयाल ने वर्ष 2007 में नियमित परीक्षार्थी के रूप में दिव्य कृपाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मीरगंज से में वर्ष 2007 में हाईस्कूल परीक्षा सम्मानजनक ढंग से उत्तीर्ण करते हुए कॉलेज टॉपर बनने का गौरव भी प्राप्त किया था। बाद में अपने इसी कालेज में वर्ष 2014 में सफल शिक्षक के रूप में काफी समय तक शिक्षण कार्य भी करते रहे।

अब बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर स्थायी नियुक्ति पाने के वाद दीनदयाल शनिवार को दिव्य कृपाल इंटर कालेज पहुंचे और विद्यालय के प्रिंसिपल और मेनेजर रमेश चंद्र गंगवार और शिक्षक साथियों मोहन स्वरुप गंगवार, जमुना प्रसाद गंगवार अजय प्रजापति, रवि, सुनील गंगवार, श्रीमती नीलम, श्रीमती लक्ष्मी गंगवार ( सहपाठी) को मिठाई खिलाकर सफलता को सेलिब्रेट किया। कालेज संस्थापक रमेश चंद्र गंगवार और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नवनियुक्त सहायक अध्यापक दीनदयाल मौर्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।

दीनदयाल बताते हैं- 2017 में बीएड किया और पूरे राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज में सेकंड टॉपर रहे। पढ़ाई के साथ-साथ खेती का कार्य भी बखूबी किया और प्राइवेट स्कूल में टीचिंग करने के साथ ही कॉम्पटीशन की तैयारी भी करते रहें। अंततः बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति मिल ही गयी। धुन के पक्के दीनदयाल अपनी इस सफलता से खुश तो हैं लेकिन पुर्ण संतुष्ट नहीं हैं। पूछने पर फलसफाना अंदाज में कहते हैं-‘मंजिलें अभी और भी हैं’।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img