उत्तरकाशी के मोरी में भीषण अग्निकांड: गुराड़ी गांव में 3 घर राख, 14 मवेशियों की जलकर मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी: उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम गुराड़ी में बुधवार तड़के आगजनी की घटना में तीन परिवारों के मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि 14 मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग 5:15 बजे तहसील मोरी के ग्राम गुराड़ी में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा राजस्व विभाग, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, पुलिस, पशु चिकित्सा विभाग तथा 108 एम्बुलेंस सेवा की टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

टीमों और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से सुबह करीब 7:35 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक तीन परिवारों के आवासीय भवन पूरी तरह नष्ट हो चुके थे।

तहसीलदार मोरी ने बताया कि आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राजस्व विभाग मोरी द्वारा प्रभावित परिवारों को तात्कालिक राहत प्रदान की गई है। प्रत्येक परिवार को दो कंबल, एक तिरपाल और 5,000 की नगद सहायता दी गई।

 

Hot this week

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आज से ओपन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू...

Topics

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img