03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण: Narendra Modi का रोड शो, कड़ी सुरक्षा के बीच भव्य स्वागत

Spread the love

एफएनएन, उत्तराखंड : उत्तराखंड के लिए आज ऐतिहासिक दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही आज से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन भी आज से शुरू हो जाएगा. इस एक्सप्रेसवे से देहरादून से दिल्ली की दूरी सिर्फ ढाई घंटे में तय हो जाएगी. इसे दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर भी कहा जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:30 बजे जनसभा स्थल पहुंचेंगे. वहां से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे. लोकार्पण कार्यक्रम के बाद पीएम की जनसभा होगी. पीएम मोदी डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे. सीएम धामी पीएम मोदी का स्वागत करेंगे. डाट काली मंदिर से शहीद जसवंत सिंह मैदान तक पीएम मोदी का रोड शो भी होगा.पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की राजधानी देहरादूनन में 12 किलोमीटर का रोड शो करेंगे. इसके बाद गढ़ी कैंट मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे.

गणेशपुर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंचे हैं. वहां से पीएम अपने काफिले से साथ अब सड़क मार्ग से देहरादून आ रहे हैं. भव्य रोड शो करते हुए पीएम डाट काली मंदिर तक पहुंचेंगे.

पीएम मोदी के स्वागत की जोरदार तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले उत्तराखंड की सीमा पर उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारी की गई है. उतराखंड और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के वाइल्डलाइफ कॉरिडोर से होते हुए जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करेंगे, उत्तराखंड की तरफ़ से उनका स्वागत मंत्रोच्चारण के अलावा उत्तराखंड की सांस्कृतिक परफॉरमेंस के साथ किया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाइल्डलाइफ कॉरिडोर के निरीक्षण के बाद डाट काली मंदिर में पूजा पूजा अर्चना करेंगे. उसके बाद जैसे ही वह देहरादून की सीमा में आशारोड़ी चेक पोस्ट की तरफ़ आगे बढ़ेंगे, तो वहां सबसे पहले PM मोदी का स्वागत गायत्री पीठ देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के 44 वेदपाठी शंख ध्वनि और मंत्रोचारण के साथ करेंगे. वहीं इसके अलावा आशारोड़ी चेक पोस्ट पर उत्तराखंड के सांस्कृतिक परफार्मेंस के लिए भी अलग से मंच बनाया गया है.

इस मंच पर उत्तराखंड का पारंपरिक लोकनृत्य छोलिया और जोनसार बाबर हरुल नृत्य किया जाएगा. सूचना विभाग के अधिकारी केएस चौहान ने बताया कि आशारोड़ी से लेकर जनसभा स्थल तक 15 अलग अलग जगहों पर सांस्कृतिक परफार्मेंस का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश के करीब 500 सांस्कृतिक कर्मी इन परफार्मेंस में प्रतिभाग करेंगे. सूचना अधिकारी केएस चौहान ने बताया कि सांस्कृतिक परफार्मेंस का उद्देश यही है कि हिमालयी राज्य उत्तराखंड जहां की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत अनूठी है, वहां के लोक नृत्य से PM मोदी का स्वागत कर के राज्य की तरफ़ से उनके प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में हैं अनेक विशेषताएं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अपने में अनेक विशेषताएं लिए हुए हैं. वाइल्डलाइफ कॉरिडोर के साथ ये एशिया का सबसे बड़ा कॉरिडोर है. इसमें 2 हाथी अंडरपास हैं. कई एनिमल अंडरपास बनाए गए हैं. वन्यजीवों को दिक्कत न हो इसके लिए नॉइज बैरियर लगाए गए हैं.

डाट काली जाने वाला मार्ग आशारोड़ी पर बंद

देहरादून में PM मोदी की विजिट से पहले चप्पे चप्पे पर पुलिस फ़ोर्स लगी हुई है. देहरादून से डाट काली जाने वाले मार्ग को आशारोड़ी पर पूरी तरह से रोका गया है. दरअसल वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का जायज़ा लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देहरादून के सिद्धपीठ डाट काली मंदिर में पूजा भी करेंगे. इसके बाद वह शहर में प्रवेश करते हुए रोड शो का आयोजन करेंगे और महिंद्रा ग्राउंड पर पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे वाले हिस्से को पूरी तरह से आइसोलेट किया गया है. चप्पे चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा जवान तैनात किए गए गए हैं. वहीं ISBT से डाट काली मंदिर ले वाले मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.

इसके बावजूद भी जो लोग इस मार्ग पर आ रहे हैं, उन्हें आशा रोड़ी पुलिस चेक पोस्ट से वापस भेजा जा रहा है. यानी आशा रोड़ी चेक पोस्ट से आगे PM विजिट तक रास्ता पूरी से सील किया गया है. आशा रोड़ी चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस सख़्त निगरानी दे रही है. वहीं इंटेलिजेंस और साइबर सिक्योरिटी पुलिस भी लगातार इस पूरे इलाक़े को सर्विलांस में लेकर काम कर रही है. उम्मीद है कि 12 बजे के आसपास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां से गुज़रेंगे उस से पहले सभी सुरक्षाकर्मी कर्मी निगरानी में लगे हुए हैं और यहाँ पर आने वाले सभी तरह के लोगों को वापस भेजा जा रहा है.

जंगल के बीच ‘फ्यूचर हाईवे’

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे 213 किलोमीटर लंबा है, जंगल के बीच ये ‘फ्यूचर हाईवे’ है. इस एक्सप्रेसवे से देहरादून से दिल्ली सिर्फ ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे. पहले इसमें 6 घंटे लगते थे. ये 6 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे के रूप में तैयार किया गया है.

हरीश रावत ने पीएम मोदी से की ये मांग

आज माननीय प्रधानमंत्री जी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इस लोकार्पण के साथ देहरादून में जाम भी बढ़ेगा और bottlenecks खड़े होंगे। लोगों का जीवन और अधिक घुटन भरा होगा, इसका असर पहाड़ों की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। देहरादून से निकलने वाली गाड़ियों की गतिशीलता प्रभावित हो रही है, जिससे किराया बढ़ रहा है। मगर हम यह सब झेल लेंगे, यदि इस एक्सप्रेस हाईवे का नाम “बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी” के नाम पर हो। आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन भी है और यह उत्तराखंड की ओर से उन्हें एक बड़ी श्रद्धांजलि होगी। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ज़िंदाबाद

सीएम धामी ने दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को बताया समृद्धि के नए युग का आरंभ

सीएम धामी ने कहा है कि वैश्विक पटल पर भारत की गौरव गाथा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाले, करोड़ों देशवासियों के हृदय में विश्वास और प्रेरणा का संचार करने वाले विकास पुरुष, कर्मयोगी आदरणीय प्रधानमंत्री

जी का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। आपके कर कमलों से दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण उत्तराखंड के विकास, कनेक्टिविटी और समृद्धि के नए युग का शुभारंभ है।

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img