03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अंकिता भंडारी हत्याकांड: आज SIT के सामने पेश होंगी उर्मिला सनावर: ऑडियो क्लिप सौंपेगी; बोलीं-सच सामने लाना चाहती

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : अंकिता भंडारी हत्याकांड से संबंधित विवादित ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर 10 दिन की लुकाछिपी के बाद आखिरकार देहरादून पहुंच गई हैं। वह आज (बुधवार) को एसआईटी के सामने पेश हो सकती हैं। इससे पहले सनावर ने यहां आने की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट से दी थी।

पोस्ट में लिखा कि वह एसआईटी जांच के लिए तैयार हैं। पूरे साक्ष्यों के साथ अंकिता को न्याय दिलाने के लिए पहुंच रही हैं। अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने ऑडियो और वीडियो वायरल कर अंकिता हत्याकांड में राजनेताओं के नामों का जिक्र किया था। इन ऑडियो-वीडियो के वायरल होने के बाद अंकिता हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा और सीबीआई जांच के लिए प्रदर्शन तेज हो गए।

इस बीच गत 25 दिसंबर को हरिद्वार और देहरादून में उर्मिला सनावर के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज की गईं। इन ऑडियो और वीडियो की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए एसपी सिटी हरिद्वार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन भी किया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सनावर की ओर से कुछ दिन तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

इस बीच एक दिन उर्मिला ने एसएसपी देहरादून के नाम लिखी एक चिट्ठी वायरल की जिसमें अपनी जान को खतरा बताया था। हालांकि, पुलिस की ओर से इस पर कोई बयान जारी नहीं किया गया। अब पूरे 10 दिन के बाद उर्मिला की एक सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट वायरल हुई जिसमें उन्होंने उत्तराखंड आने की बात लिखी है। लिखा है कि पूरे साक्ष्यों के साथ वह अंकिता को न्याय दिलाएंगी और एसआईटी जांच के लिए तैयार हैं। उर्मिला ने यह मांग भी इस पोस्ट में की है कि उनके दिए साक्ष्यों से कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए।

स्वामी दर्शन भारती के साथ आईं देहरादून
उत्तराखंड रक्षा अभियान के अध्यक्ष स्वामी दर्शन भारती ने बताया कि उर्मिला सनावर ने खुद की जान को खतरा बताया था। ऐसे में उन्हें भरोसा दिलाया गया कि उनके साथ कोई अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी। इसी आश्वासन के बाद वह उनके (स्वामी दर्शन भारती) के साथ देहरादून एसआईटी के सामने पेश होने पहुंची हैं। भारती ने बताया कि इस मामले में वह पुलिस अधिकारियों के साथ भी संपर्क में बने हुए हैं।

Hot this week

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Topics

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img