03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

Spread the love

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र स्थल आदि कैलाश को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। कुछ पर्यटक बिना इनर लाइन परमिट के ही यहां पहुंच गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए धारचूला के एसडीएम ने आईटीबीपी को जांच के निर्देश दिए हैं।

आदि कैलाश और ओम पर्वत संवेदनशील सीमा क्षेत्र में स्थित हैं, जहां छियालेख से आगे जाने के लिए इनर लाइन परमिट अनिवार्य है। आमतौर पर आईटीबीपी यहां हर यात्री के दस्तावेजों की सख्ती से जांच करती है। ऐसे में बिना अनुमति पर्यटकों का वहां पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो 12 अप्रैल का है। इसके सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका आरोप है कि कुछ टूर ऑपरेटर नियमों की अनदेखी कर पर्यटकों को बिना अनुमति आगे ले जा रहे हैं।

स्थानीय टूर ऑपरेटर प्रदीप ह्याकी ने भी इस पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत-चीन सीमा के नजदीक स्थित यह क्षेत्र सामरिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। ऐसे में बिना परमिट लोगों का वहां पहुंचना गंभीर लापरवाही है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

उपजिलाधिकारी धारचूला आशीष जोशी ने बताया कि पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आईटीबीपी से रिपोर्ट मांगी गई है और पांच दिनों के भीतर संबंधित पर्यटकों का विवरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में स्थित आदि कैलाश, जिसे छोटा कैलाश भी कहा जाता है, पंच कैलाशों में से एक माना जाता है। यहां यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट, मेडिकल जांच और प्रशासनिक अनुमति आवश्यक होती है। सड़क सुविधा विकसित होने के बाद श्रद्धालु अब धारचूला, गुंजी और जोलिंगकोंग तक वाहन से पहुंचकर पार्वती सरोवर और गौरी कुंड के साथ आदि कैलाश के दर्शन कर सकते हैं।

Hot this week

LUCC chitfund घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

एफएनएन, देहरादून : LUCC chitfund उत्तराखंड के चर्चित LUCC...

Cheque Bounce मामले में 3 महीने जेल, 7.35 करोड़ रुपये जुर्माना भी लगाया गया

एफएनएन, नई दिल्ली : Cheque Bounce बॉलीवुड अभिनेता राजपाल...

Dehradun में केसी वेणुगोपाल का बीजेपी पर हमला, बोले- जनता बदलाव चाहती है

एफएनएन, देहरादून : Dehradun अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC)...

17 july को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, छात्रों और युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

एफएनएन, देहरादून : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Topics

Cheque Bounce मामले में 3 महीने जेल, 7.35 करोड़ रुपये जुर्माना भी लगाया गया

एफएनएन, नई दिल्ली : Cheque Bounce बॉलीवुड अभिनेता राजपाल...

Dehradun में केसी वेणुगोपाल का बीजेपी पर हमला, बोले- जनता बदलाव चाहती है

एफएनएन, देहरादून : Dehradun अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC)...

17 july को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, छात्रों और युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

एफएनएन, देहरादून : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Kedarnath Yatra मार्ग पर SDRF-NDRF तैनात, श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा...

Dhami Cabinet की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet उत्तराखंड सरकार की जुलाई...

Uttarakhand में भूजल संरक्षण पर बड़ा फोकस, मुख्य सचिव ने SAARA को दिए अहम निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में जल संरक्षण और नदी पुनर्जीवन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img