03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली किला इलाके में बिजली चोरों को पकड़कर छोड़ने के मामले में फंसे कई अफसर, जांच शुरू

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। तीन दिन पहले किला क्षेत्र में कंटिया डालकर बिजली चोरी करते रंगेहाथों पकड़े गए चार आरोपियों को बगैर कार्रवाई किए छोड़ देने के मामले में अधिशासी अभियंता ने जांच बैठा दी है। साथ ही आरोपी अधिकारियों को हटा भी दिया है। एक्सईएन के आदेश पर एसडीई ने जांच शुरू भी कर दी है।

बिजली चोरी कर विभाग के हर महीने लाखों रुपये राजस्व का चूना लगाने के मामले में किला उप केंद्र शहर भर में टॉप पर है। किला क्षेत्र में बिजली चोरों को पकड़ने और बिना कार्रवाई छोड़ने का खेल बंद ही नहीं हो रहा है। तीन दिन पहले विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने किला उप केंद्र से संबद्ध कई मोहल्लों में छापा मारकर कई बड़े बिजली चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया था। आरोप है कि जेई और विजिलेंस टीम ने बिजली चोरों से सौदेबाजी कर ली और सैटिंग होने पर रंगे हाथों पकड़े गए चार बिजली चोरों को बगैर कार्रवाई किए ही छोड़ दिया। इस बाबत टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद मुख्य अभियंता रणविजय सिंह ने एसडीई रवेंद्र कुमार और जेई विजिलेंस इंद्राज को हटा दिया है और एसडीई रामखिलावन को इस पूरे मामले की जांच सौंपी है। एसडीई रामखिलावन ने किला उपकेंद्र पहुंचकर इस संबंध में कर्मचारियों से पूछताछ की और जरूरी जानकारी भी ली है।

Hot this week

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img