03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Nainital Big Breaking: नैनीताल के सूखाताल जल संस्थान में क्लोरीन गैस रिसाव से अफरातफरी

Spread the love

एडीएम के नेतृत्व में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों ने सुरक्षित निकाले 100 श्रमिक, तीन अस्पताल में भर्ती

एफएनएन, नैनीताल। सूखाताल स्थित जल संस्थान परिसर में जहरीली क्लोरीन गैस का रिसाव होने से हड़कम्प मच गया। एडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने फौरन मौके पर पहुंचकर जल संस्थान में फंसे 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट करवा दिया गया है।

बताया गया कि जल संस्थान में रखे 50 Kg वजन के एक सिलेंडर से अचानक जहरीली क्लोरीन गैस लीक होने लगी।गैस लीक होते ही जल संस्थान में कार्य कर रहे 100 से ज्यादा श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। कई को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उल्टियां भी हुईं। जानकारी निलते ही State Desaster Relief Force( SDRF) और NDRF की संयुक्त टीम तुरंत एक्शन में आ गई और लीक गैस सिलेंडर को पानी में डुबाकर निष्क्रिय किया गया। घटनास्थल पर मेडिकल टीम श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। जांच के बाद अधिकारियों ने जल संस्थान परिसर को श्रमिकों के लिए सुरक्षित करार दे दिया है।

इससे पहले एडीएम के नेतृत्व में प्रशासन के राहत एवं बचाव दल ने जल संस्थान में फंसे 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट करवा दिया है। 3 श्रमिकों को उल्टियां होने की शिकायत पर बीडी पांडे हॉस्पिटल भेजा गया है। इलाज के बाद अब तीनों की स्थिति सामान्य है। चिकित्सकों की टीम द्वारा सभी का उपचार किया जा रहा है। गैस लीक के कारणों की जांच के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट को आदेशित किया गया है ।इसके साथ ही जल संस्थान सहित सभी विभागों को अपने अन्य विभागीय परिसरों में भी इस प्रकार के केमिकल स्टोरेज की सेफ्टी का परीक्षण करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img