03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ममता बनर्जी की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार बंगाल के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

Spread the love

एफएनएन, कोलकाता : बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को लगातार तीसरी बार राज्य की मुख्यमंत्री पद की शपथ लीं। राजभवन में एक शादे समारोह में सुबह 10.45 बजे राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। ममता ने अपने पारंपरिक अंदाज में बांग्ला में शपथ ली। ममता ने फिलहाल अकेले शपथ ली हैं। उनके कैबिनेट के सदस्य बाद में शपथ लेंगे। सिर्फ तृणमूल के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई गई, जो छह और सात मई को विधानसभा सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

इधर, कोरोना महामारी के मद्देनजर राजभवन में आयोजित सादे समारोह में मात्र 50 लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। इसमें सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया था लेकिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष चुनाव नतीजों के बाद राज्य में जारी हिंसा के चलते शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया और वह नहीं गए। समारोह में तृणमूल कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता व सांसद मौजूद थे। इसके अलावा ममता के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी मौजूद रहे।

राजभवन में शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीधे राज्य सचिवालय नवान्न के लिए रवाना हो गईं। नवान्न को ममता के आगमन के लिए विशेष तौर पर सजाया गया है। वहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। पुलिस उपायुक्त कम्बैट, आइपीएस धृतिमान सरकार के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया जाएगा। उसके बाद सीएम राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। ममता बनर्जी अधिकारियों के साथ बैठक में कोरोना को लेकर कड़ा फैसला ले सकती हैं। बता दें कि तीसरी बार सत्ता में आने के बाद ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि करोना पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। फिलहाल बंगाल में आंशिक लॉकडाउन है।

कोरोना महामारी के मद्देनजर राजभवन में आयोजित सादा  समारोह में मात्र 50 लोगों को आमंत्रित किया गया। आमंत्रित लोगों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य से लेकर वाममोर्चा चेयरमैन बिमान बोस, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी से लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रमुख सौरव गांगुली सहित कुछ और प्रमुख लोग शामिल हैं।

समारोह में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व नवनिर्वाचित विधायक बिमान बनर्जी, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, सांसद अभिषेक बनर्जी, सुब्रत मुखर्जी, तृणमूल महासचिव पार्थ चटर्जी, फिरहाद हकीम, सुब्रत बक्शी, अभिनेता देव, भाजपा के नव निर्वाचित विधायक एमएलए मनोज टिग्गा, कांग्रेस नेता प्रदीप भट्टाचार्य सहित अन्य को आमंत्रित किया गया। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सुबह सीएम पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही तृणमूल के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई जाएगी। छह मई को नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे।

बता दें कि तीसरी बार सत्ता में आने के बाद ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि करोना पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। फिलहाल बंगाल में आंशिक लॉकडाउन है।

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img