03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

किसान तिरंगा यात्रा में शामिल हो सकते हैं एक लाख बाइकर्स

Spread the love
  • खुफिया सूचना मिलने के बाद से दिल्ली पुलिस परेशान

एफएनएन, दिल्ली : एक लाख बाइकर्स किसानों की 26 जनवरी को निकाले जाने वाली किसान तिरंगा यात्रा में शामिल हो सकते हैं। बाइकर्स पंजाब से सिंघु बॉर्डर पर पहुंचेंगे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने इस तरह के खुफिया इनपुट्स दिए हैं। इस तरह के इनपुट्स मिलने के बाद दिल्ली पुलिस अधिकारी परेशान हो गए हैं। पहले ही बॉर्डरों पर काफी संख्या में किसान आंदोलनरत हैं और अगर एक लाख बाइकर्स आ गए तो कैसे स्थिति को संभाला जाएगा। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पेशल ब्रांच की ओर से दिए गए इनपुट्स में कहा गया है कि सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप व फेसबुक पर एक पम्पलेट सर्कुलेट हो रहा है। इस पम्पलेट में कहा गया है कि किसानों की 26 जनवरी को होने वाली किसान तिरंगा रैली को पंजाब की एक संस्था आयोजित करवा रही है। इस पम्पलेट में लोगों से आह्वान किया गया है कि किसानों को समर्थन देने के लिए बाइकर्स रैली में शामिल हों। पम्पलेट में बाइकर्स रैली में एक लाख बाइकर्स को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। रैली सैक्टर-78, पंजाब से शुरू होगी और सिंघु बॉर्डर पर आकर रूकेगी।

पम्पलेट में एक व्हाट्सएप नंबर दिया गया है। इस नंबर पर फोन कर लोग अपने सवाल पूछ सकते हैं। स्पेशल ब्रांच को पता लगा है संस्था का प्रमुख इस बाइकर्स रैली को आयोजित करवा रहा है और इस संस्था का कोरपोरेट ऑफिस फेस-दो, मोहाली, पंजाब में है। ये संस्था वर्ष 2008 में रजिस्टर्ड हुई थी। आपदा की स्थिति में लोगों की सहायता कर संस्था गिनीज बुक लिम्का में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है। तिरंगा यात्रा किसानों की एकता को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित की जा रही है। संस्था इस यात्रा में शामिल होना चाहती है। हालांकि अभी बाइकर्स रैली आयोजित करने वाली संस्था को किसान नेताओं आदि से कोई जवाब नहीं मिला है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img