03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार में भी हुई बर्फ फ्लू की दस्तक, कौवे का सैंपल आया पॉजिटिव

Spread the love
  • अब बाहरी राज्यों से मुर्गे लाने पर लगाया प्रतिबंध

एफएनएन, हरिद्वार : उत्तराखंड में देहरादून और कोटद्वार के बाद अब हरिद्वार जिले में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। वन विभाग की ओर से भेजे गए सैंपलों में से एक कौवे की बर्ड फ्लू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, राहत देने वाली बात यह है कि पोल्ट्री फार्म से लिए गए सभी 54 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिलाधिकारी सी रवि शंकर ने बताया कि वन प्रभाग को जिले में अभी तक 14 पक्षी मृत मिले हैं। इनमें से 12 जनवरी को वन विभाग की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों से मृत हालत में मिले चार कौवों के सैंपल को बर्ड फ्लू की जांच के लिए भोपाल भेजा गया था। जिनमें से रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास से मृत मिले एक कौवे के सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। इसके अलावा इसी दिन पशुपालन विभाग विभाग की ओर से भी रुड़की और नारसन ब्लॉक क्षेत्र से पोल्ट्री फार्म और पालतू बत्तखों के 54 सैंपल जांच के लिए बरेली भेजे गए थे, लेकिन बरेली भेजे गए सभी सैंपल निगेटिव आए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि बर्ड फ्लू का एक मामला सामने आने के बाद जनपद में 16 रेपिड रेस्पॉस टीम का गठन कर दिया गया है। जिसमें पशु चिकित्साधिकारी, पशु फार्मासिस्ट, पशुधन प्रसार अधिकारी और वैक्सीनेटर या पशुधन सहायक को शामिल किया गया है। टीम के सदस्य सैंपल लेने के साथ ही लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे। इसके लिए जनपद में प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग और बैनर भी लगाए जाएंगे। एक हेल्पलाइन नंबर भी बना दिया गया है। जिस पर बर्ड फ्लू से संबंधी कोई भी जानकारी दे सकते हैं। सूचना मिलने पर टीम सैंपल लेने से लेकर रोकने के लिए तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि जल्द ही पॉल्ट्री फार्मों से सैंपल लेने का कार्य शुरू किया जाएगा।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img