03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लालपुर टोल पर खुली गुंडई, ‘ एयरगन ‘ लहराकर कर्मचारियों को धमकाया

Spread the love
  • एयरगन तानने वाला युवक विरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रुद्रपुर : लालपुर टोल पर सोमवार रात एक अजीबो-गरीब घटना हुई। यहां टोल मांगने पर कार सवारो ने टोल कर्मचारियों से मारपीट और धक्का-मुक्की करने के साथ ही एयर गन लहरा कर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच पुलिस के पहुंच जाने पर एयर गन लहराने वाले को हिरासत में ले लिया गया। घटना आज 11 बजे की है। सफेद रंग की एक कार में सवार कुछ लोग टोल पर पहुंचे। उन्होंने अपनी गाड़ी को फास्ट्रेक की लाइन में प्रवेश करा दिया। क्योंकि फास्ट टैग उनकी गाड़ी पर नहीं था इसलिए कर्मचारियों ने गाड़ी को बैक करने को कहा। गाड़ी को बैक कराने के बाद कार सवार युवक कैशलेन में चले गए। उसके बाद इन लोगों ने कार को बीच में ही बंद कर दिया और जाम लगाने की बात कहने लगे। उन्होंने बैरियर को जबरन खुलवाने का प्रयास किया तो सुपरवाइजर अनुराग ने विरोध किया। उसके साथ धक्का-मुक्की और टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई।

इन लोगों ने कर्मचारियों पर कार चलाने का भी प्रयास किया। इस बीच कार सवार एक युवक ने एयर गन को पिस्टल बताकर लहराया और कर्मचारियों को धमकाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी हुई युवक को हिरासत में ले लिया गया। हमलावर युवक रुद्रपुर के ही निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी देवेंद्र पंचा ने बतायाा कि इस मामलेे में दोनोंं ओर से एफआईआर दर्ज की जा रही है।

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img