03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

घायल हुईं ममता बनर्जी को ‘पैर, कंधे और गले में’ लगी चोट, 2 दिनों के लिए अस्पताल में ही रहेंगी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन,कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को ट्वविटर पर उनकी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बाएं पैर में लगे प्लास्टर के साथ नजर आ रही हैं| ममता पर कथित रूप से नंदीग्राम में हमला हुआ था| वो यहां इस महीने होने वाले मतदान के लिए नामांकन पत्र डालने गई थीं| तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी ने ममता की तस्वीर शेयर कर बीजेपी पर हमला किया और कहा कि ‘BJP 2 मई, रविवार को बंगाल के लोगों की ताकत को देखने के लिए तैयार हो जाओ| बीजेपी ने यहां पर पिछले कुछ महीनों में उग्र तरीके से अपनी कैंपेनिंग तेज की है| ममता बनर्जी ने बुधवार की शाम को कहा था कि नंदीग्राम में उनके साथ कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की की| उनके मुताबिक, वो अपनी कार में बैठने जा रही थी, तभी चार-पांच लोगों ने उन्हें उनकी कार की ओर धक्का दिया और उनपर दरवाजा बंद कर दिया| उस वक्त उनके पास कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था| ममता घटना से प्रभावित नजर आ रही थीं और उन्होने पैर की ओर इशारा कर कहा कि ‘देखो कैसी सूजन आ गई है| क्या हमला सुनियोजित था, पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ‘बिल्कुल यह साजिश है| उस वक्त मेरे आसपास कोई पुलिसकर्मी नहीं था| मुख्यमंत्री नामांकन पत्र डालने के बाद नंदीग्राम में ही रुकने वाली थीं, लेकिन घटना के बाद उन्हें तुरंत 130 किमी दूर कोलकाता के एक अस्पताल में लाया गया| SSKM अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया है कि उनके पैर, कंधे और गले में चोट आई है और उन्हें पेनकिलर दवाएं दी गई हैं| एक डॉक्टर, एम बंदोपाध्याय ने कहा कि ‘प्रारंभिक परीक्षण में ऐसा सामने आया है कि उनकी बाईं एड़ी और पैर की हड्डियों में चोट आई है और दाएं कंधे, बाजू और गले पर चोटें आई हैं| मुख्यमंत्री जी ने सीने में दर्द और सासं लेने में तकलीफ की शिकायत भी की है| उन्हें 48 घंटों के लिए निगरानी में रखा गया है| जानकारी है कि ममता बनर्जी का रात में बाएं पैर का एक्स-रे और न्यूरोलॉजिकल टेस्ट वगैरह किया गया है| रात में उन्हें MRI के लिए SSKM के बांगूर इंस्टीट्यूट ऑप न्यूरोसाइंसेज़ ले जाया गया था| सूत्रों के मुताबिक, उन्हें निचली मांसपेशियों में चोट आई है, जिससे वहां सूजन और दर्द है|

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img