एफएनएन, नई दिल्ली। टीवी शो ये हैं मोहब्बतें में रमन भल्ला के किरदार से फेमस हुए अभिनेता करण पटेल अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने-जाते हैं। अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
आए दिन फोटोज और वीडियोज साझा करते रहते हैं। अब एक बार फिर एक्टर सुर्खियों में आ गए हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर खुलेआम काम मांगा है।
करण पटेल को नहीं मिल रहा काम
एक समय में एक्टर करण पटेल टीवी के सबसे फेमस सेलेब्स की लिस्ट में हुआ करते थे, लेकिन उनका नाम दूर-दूर तक कही नहीं है। काफी समय से वह छोटे पर्दे से दूर हैं और परिवार के साथ वक्त गुजार रहे हैं। ऐसे में अब उन्होंने बिना किसी शर्म के सोशल मीडिया पर कहा कि अगर कोई कास्टिंग कर रहा है तो प्लीज उन्हें बताएं।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
करण पटेल को है काम की जरूरत
करण रविवार को इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा- अब तो चुनाव भी खत्म हो गए। इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप भी जीत लिया। दीपिका पादुकोण ने अपना बेबी बंप भी दिखा दिया। बधाई हो होने वाले मम्मी-पापा को, अब क्या हम काम पर लौट सकते हैं? प्लीज कोई अगर कास्टिंग कर रहा हो तो मुझे बताएं।
इन टीवी शोज में काम कर चुके हैं करण
करण पटेल ने साल 2003 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कहानी घर घर की, कसौटी जिंदगी की, केसर, करम अपना अपना, कस्तूरी, कसम से, नच बलिए, कौन जितेगा बॉलीवुड का टिकट, कहो ना यार है, झलक दिखला जा 6 जैसे शोज में काम किया हुआ है, लेकिन असल पहचान ये है मोहब्बतें से मिली थाी। शो में करण को एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के साथ देखा गया था।
इन फिल्मों में किया काम
शोज के अलावा करण ने फिल्मों में भी काम किया है। इस लिस्ट में शूटआउट एट वडाला, रक्तांचल 2, Phamous जैसी फिल्में हैं।