03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था रेप का आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एफएनएन, लक्सर: हरिद्वार के लक्सर के थाना पथरी पुलिस ने फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने लक्सर कोतवाली क्षेत्र के की एक युवती के साथ मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया था. पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी. जिसको पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

लंबे समय से पुलिस कर रही थी तलाश

गौर हो कि पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. आरोपी पुलिस ने बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहा था. लेकिन पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सक्रियता से जुटी हुई थी और मुखबिर तंत्र को भी एक्टिव किया था. पुलिस के मुताबिक बीते 7 जून को एक युवती ने थाने में आकर आरोपी सनी पुत्र राजेश निवासी धनपुरा के विरुद्ध दुष्कर्म व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था.

पुलिस ने आरोपी को भेजा सलाखों के पीछे

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को दिशा-निर्देश दिए थे. जिस पर कार्रवाई करते हुए महिला उप निरीक्षक शाहिदा परवीन ने आरोपी को धनपुरा गांव से गिरफ्तार कर लिया है. थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा था. जिसको पुलिस टीम ने आज गिरफ्तार कर लिया है और विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की गई. जहां से उसे जेल भेज दिया जाएगा.

पढ़ें- Karan Patel के पास नहीं है काम? एक्टर ने खुलेआम सोशल मीडिया पर लगाई कास्ट करने की गुहार

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img