03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

‘प्रेम सागर’ के निधन पर फिल्मी दुनिया में शोक की लहर, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, एंटरटेनमेंट डेस्क: प्रेम सागर के निधन पर कई फिल्मी हस्तियां दुखी हैं। उन्होंने उनके निधन पर दुख जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

फिल्म निर्माता और सिनेमैटोग्राफर प्रेम सागर का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उनके निधन से कई मशहूर हस्तियां गमगीन हैं। उन्होंने उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी है।

प्रेम सागर के निधन से दुखी हुए अरुण गोविल
टीवी सीरीज ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने प्रेम सागर के निधन पर शोक जताया है और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है ‘रामायण टीवी सीरियल का स्वरूप देकर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जन-जन तक भगवान श्रीराम की मर्यादा, आदर्श और शिक्षाओं को पहुंचाने वाले स्व. श्री रामानंद सागर जी के सुपुत्र और मशहूर फिल्म निर्माता प्रेम सागर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवारजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’
सुनील लहरी ने दी श्रद्धांजलि
‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने भी प्रेम सागर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है। इसमें उन्होंने प्रेम सागर की तस्वीर लगाई और लिखा ‘यह दुखद समाचार शेयर करते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि रामानंद सागर के पुत्र प्रेम सागर जी परलोक सिधार गए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और घरवालों को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति दे।’
प्रेम सागर का काम
आपको बता दें कि प्रेम सागर फिल्म निर्माता और मशहूर सिनेमैटोग्राफर थे। उन्होंने भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में सागर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया। उन्होंने अपने पिता के द्वारा स्थापित प्रोडक्शन हाउस, सागर आर्ट्स, के तहत कई परियोजनाओं को आकार दिया।
प्रेम सागर फिल्म ‘ललकार’, ‘आंखें’ और ‘चरस’ के साथ जुड़े रहे। प्रेम ने जितेंद्र और हेमा मालिनी की अदाकारी वाली फिल्म ‘हम तेरे आशिक हैं’ का निर्देशन और प्रोडक्शन किया।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand Prahar में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Prahar उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए...

NEET UG 2026 Re-Exam Date : 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा, NTA का बड़ा ऐलान

एफएनएन, नई दिल्ली : NEET UG 2026 राष्ट्रीय परीक्षा...

Topics

Uttarakhand Prahar में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Prahar उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए...

NEET UG 2026 Re-Exam Date : 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा, NTA का बड़ा ऐलान

एफएनएन, नई दिल्ली : NEET UG 2026 राष्ट्रीय परीक्षा...

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img