03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लखीमपुर खीरी में एक अधिकारी को हटाने के लिए संघर्ष करने सड़क पर उतरे पत्रकार, धरना जारी

  • पत्रकारों ने सड़क जाम कर धरना देना शुरू कर दिया एसडीएम मोहम्मदी पत्रकारों से वार्ता करने पहुंची लेकिन बात ना बन सकी

अब्दुल सलीम खान, लखीमपुर /मोहम्मदी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में पसगवां ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी द्वारा पत्रकारों के लिए अशोभनीय टिप्पणी किए जाने एवं उन्हें अभद्रता पूर्वक बात करने से नाराज पत्रकारों ने जिले में एक बड़ा आंदोलन किया। ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (ऐप्जा) के बैनर तले तहसील मोहम्मदी मुख्यालय पर जिले भर के पत्रकार इकट्ठा हुए। उन्होंने आरोपी खंड विकास अधिकारी को निलंबित किए जाने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना होने के करीब 4 घंटे के बाद एसडीएम मोहम्मदी मौके पर पहुंची, और पत्रकारों को समझाने की कोशिश की लेकिन पत्रकार खंड विकास अधिकारी के निलंबन से कम पर मानने को तैयार नहीं थे। एसडीएम मौके से चली गईं, पत्रकार बीच रोड पर टेंट लगाकर धरना देते रहे इस बीच पुलिस और पीएसी मौके पर बढ़ गई है देर शाम तक पत्रकार धरना दे रहे है। खीरी जिले के पसगवां ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी और स्थानीय पत्रकारों के बीच करीब डेढ़ माह से तकरार चल रही है। पत्रकारों का आरोप है की खंड विकास अधिकारी पत्रकारों से अभद्रता पूर्वक बात करते हैं, यही नहीं एक सोशल मीडिया ग्रुप पर पत्रकारों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया जो कि काफी खराब मानी जाती है। ऐसे में ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकारों के साथ आई और उसने पत्रकारों का साथ दिया। इससे पूरे एक बार पहले भी ब्लॉक में पत्रकार प्रदर्शन कर चुके हैं, पसगवां ब्लॉक का तहसील मुख्यालय मोहम्मदी होने से इस बार पत्रकार मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन देने पहुंच गए । 28 सितंबर तक आरोपी खंड विकास अधिकारी को ट्रांसफर करने और निलंबन करने की का अल्टीमेटम दिया था। ऐसा न हो ने पर 30 सितंबर को अनिश्चित कालीन आंदोलन करने का अल्टीमेटम दे दिया था । आंदोलन से पूर्व ऐप्जा के अनुराग एम सारथी ने पूरे जिले का दौरा किया ब्लॉक कस्बा और ग्रामीण स्तरीय पत्रकारों से मिलकर आवाज उठाने के लिए एकजुट करना शुरू किया। 30 सितम्बर को सुबह पत्रकार नौ बजे से धरना शुरू किया। देर शाम तक धरना जारी रहा, उधर प्रशासन ने पीएसी और पुलिस मौके पर बढ़ा दी है, पत्रकार रोड पर ही डटे हुए हैं। धरना प्रदर्शन में बिजुआ, पलिया, भीरा, गोला, बेहजम, निघासन, धौराहरा, रमियाबेहड़ ईशानगर, मितौली, मैगलगंज समेत तमाम जगह से पत्रकार पहुंचे हैं।

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img