03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विधायक निधि से राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना पर पार्टी से परहेज क्यों ?

  • शहर में लगे विधायक के होल्डिंग बने चर्चा का विषय, भाजपा हाईकमान ने लिया संज्ञान

एफएनएन, रुद्रपुर : गांधी पार्क में ऐतिहासिक राष्ट्रीय ध्वज ‘ तिरंगा ‘ की स्थापना को लेकर विधायक राजकुमार ठुकराल के होर्डिंग शहर में चर्चा का विषय बने हैं। इन होर्डिंग से कमल का निशान गायब है। सूत्रों की मानें तो भाजपा हाईकमान ने इसका संज्ञान लिया और उसके बाद शहरभर में लगे विधायक के इन होर्डिंग को बदलने का काम शुरू हो गया है। आपको बता दें कि शहर के गांधी पार्क में 181 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की स्थापना 2 अक्टूबर को होने जा रही है।

इस संबंध में विधायक के होर्डिंग शहर भर में लगे हैं, जिससे कमल का निशान गायब है। इसके साथ ही उनके पोस्टरों में सहयोगी वंदे मातरम ग्रुप रुद्रपुर को बताया गया है। लोगों से 2 अक्टूबर को प्रात 11:00 बजे गांधी पार्क चलो का आवाहन भी किया गया है। सूत्रों की माने तो इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया था, लेकिन जब होर्डिंग और पोस्टर से कमल का निशान ही गायब देखा गया तो भाजपा हाईकमान ने इसका संज्ञान ले लिया। आनन-फानन में शहर भर में लगे इन होर्डिंग को बदलने का काम शुरू हो गया।

हालांकि विधायक का कहना है कि यह नॉन पॉलिटिकल कार्यक्रम था लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि जब विधायक निधि से राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना की जा रही है तो आखिर पार्टी का सिंबल पोस्टर और होर्डिंग में क्यों नहीं लगाया गया। अब जबकि मामला चर्चा का विषय बना है तो सभी ने खामोशी की चादर ओढ़ ली है। खैर जो भी हो लेकिन शहर के लिए एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय ध्वज मिलने जा रहा है, इसको लेकर लोगों में उत्साह भी है।

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img