03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली में सहकार भारती की बैठक में जुटे प्रदेश भर के पदाधिकारी, सहकारिता को जनान्दोलन बनाने का किया आह्वान

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। सहकार भारती बरेली मंडल की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष चौधरी छत्रपाल सिंह की अध्यक्षता और प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे के मुख्य आतिथ्य में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक बरेली के सभागार में आयोजित की गई।

बैठक का शुभारम्भ श्रीमती श्रुति गंगवार अध्यक्ष अर्बन कोऑपरेटिव बैंक, अरविंद दुबे प्रदेश महामंत्री, कर्मवीर सिंह प्रदेश संगठन प्रमुख, रवितेज प्रताप सिंह सह प्रमुख विधि प्रकोष्ठ द्वारा भारत माता एवं संस्थापक स्व. लक्ष्मण राव इनामदार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

सहकार गीत महानगर उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी और सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से किया। अतिथियों का स्वागत महानगर अध्यक्ष धारा सिंह एडवोकेट ने किया। श्रीमती श्रुति गंगवार का महिला प्रमुख बरेली डिम्पल एवं प्रीति चौहान बदायूं ने अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। अरविंद दुबे प्रदेश महामंत्री, डीएस वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, अभिनव कश्यप प्रदेश मत्स्य प्रमुख एवं सह प्रमुख विधि प्रकोष्ठ रवितेज प्रताप सिंह का सम्मान चौधरी छत्रपाल सिंह द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर किया गया।

मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त किया और सहकार भारती की सदस्यता लेने का आग्रह भी किया। प्रत्येक सदस्य को कम से कम 50 सदस्य बनाने और जनपद में कम से कम 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य भी दिया।

मुख्य अतिथि श्री दुबे ने संगठन की बैठकें नियमित रूप से करने, एजेंडा तय कर बिंदुवार चर्चा करने, कार्यों का विभाजन कर सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को दायित्व देने, बैठक की पूरी कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज करने के लिए भी सबको प्रोत्साहित किया।

प्रदेश संगठन प्रमुख कर्मवीर सिंह ने भी सहकारी समितियों के जीर्ण शीर्ण भवनों का जीर्णोद्धार कराने एवं बी पैक्स को मजबूत करने पर जोर दिया। नई समिति एवं समूहों का भी गठन किया जाए और पुरानी चल रही समितियों और समूहों को अपने साथ जोड़ कर सहकारिता को जन आंदोलन बनाने पर चर्चा की।

कार्यक्रम का संचालन राकेश गंगवार जिला महामंत्री बरेली ने किया।
अंत में महामंत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया। समापन मंत्र के साथ बैठक समाप्त हुई।

कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सहकार भारती जिला अध्यक्ष पीलीभीत हरिराम गौतम,जिलाध्यक्ष बदायूं डॉ डी एस चौधरी, जिलाध्यक्ष शाहजहांपुर सर्वेश द्विवेदी , उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉक्टर रविंद्र कुमार मीडिया प्रभारी हरवीर सिंह जिला उपाध्यक्ष बदायूं संजीव कुमार सिंह संगठन प्रमुख गुलाब सिंह महिला प्रमुख दीप्ति सिंह जिला उपाध्यक्ष बरेली गजेंद्र पटेल सहित आदि पदाधिकारी मौजूद रहे!

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img