03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Husband Murder: पति का कत्ल कर लाश को कमरे में छिपाकर फरार हुई पत्नी… घर से तेज बदबू आने पर हुआ खुलासा

 

एफएनएन, दिल्ली: डाबड़ी इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव को कमरे में छिपाकर फरार हो गई। इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब इलाके में बंद घर से तेज बदबू आने की सूचना पुलिस को दी गई।

यह घटना द्वारका जिले के डाबड़ी इलाके की है। जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और घर में बाहर से कुंडी लगाकर मौके से फरार हो गई। पुलिस के कंट्रोल रूम में कॉल करके किसी ने घर से बदबू आने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खोला। अंदर एक शव मिला, जिसकी पहचान सचिन नामक युवक के रूप में हुई।

पुलिस का कहना है कि शव बुरी तरह सड़ चुका था, और प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या 17 और 18 अगस्त की रात के बीच हुई। हत्या का शक सचिन की पत्नी काव्या पर है, जो घरेलू विवाद के कारण सचिन की हत्या कर फरार हो गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार महिला की तलाश में जुटी है। फिलहाल, क्राइम टीम और एफएसएल टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img