03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

806 Gram Heroin के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 1 करोड़ से ज्यादा

एफएनएन, अंबाला : 806 Gram Heroin सीआईए-2 अंबाला पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 806 ग्राम हेरोइन बरामद करने का दावा किया है। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू और बादल के रूप में हुई है। दोनों अंबाला कैंट क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पंजाब के अमृतसर से कार के जरिए कथित तौर पर नशे की खेप लेकर अंबाला पहुंचे थे।

अमृतसर से अंबाला लाई गई थी नशे की खेप

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी अमृतसर से हेरोइन लेकर अंबाला आए थे। सीआईए टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को यह खेप किसने उपलब्ध कराई थी और अंबाला में इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

पुलिस को आशंका है कि बरामद हेरोइन पाकिस्तान सीमा के रास्ते पंजाब तक पहुंची हो सकती है। हालांकि, इस पहलू की अभी जांच की जा रही है और इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

ड्रग्स नेटवर्क की पूरी चेन खंगाल रही पुलिस

सीआईए-2 पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के जरिए नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के मुख्य तस्करों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

CIA-2 इंचार्ज रवि के मुताबिक, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और अंबाला में इसकी सप्लाई किस व्यक्ति को की जानी थी। पुलिस बरामद नशे की खेप और आरोपियों के संपर्कों से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Hot this week

Kedarnath Sanctum के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मंदिर समिति सख्त; दोषियों पर होगी कार्रवाई

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Sanctum केदारनाथ धाम के गर्भगृह...

Mohabbewala में सीमेंट लदा 16 टायरा ट्रक पलटा, दो लोगों की मौत, दो घायल

एफएनएन, देहरादून : Mohabbewala देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में...

Topics

Mohabbewala में सीमेंट लदा 16 टायरा ट्रक पलटा, दो लोगों की मौत, दो घायल

एफएनएन, देहरादून : Mohabbewala देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में...

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img