03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर बड़ा हादसा, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस ने तीन ट्रक और दो बाइक को मारी टक्कर, हादसे में पांच लोगों की मौत, एक गम्भीर रूप से घायल

Spread the love

एफएनएन, मीरानपुर कटरा : लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार सुबह गेटमैन की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। चंडीगढ़ से लखनऊ जा रही चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस के वहां पहुंचने तक गेट बंद नहीं हो सका। जिस कारण तेज रफ्तार ट्रेन ने क्रासिंग से गुजर रहे ट्रक, डीसीएम, ट्रेलर व दो बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

जबकि एक कि हालत सीरियस बनी हुई हैं। घटना के बाद ट्रेन भी पलटते-पलटते बची। हुलासनगरा क्रासिंग पर तैनात गेटमैन जितेंद्र यादव को सुबह पांच बजकर छह मिनट पर सूचना मिली कि तीन मिनट बाद वहां से चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस के गुजरेगी। उस समय क्रासिंग से वाहन गुजर रहे थे। अपने तय समय पर ट्रेन वहां पहुंच गई, लेकिन जितेंद्र गेट बंद नहीं कर सका। ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन तब ट्रेन क्रासिंग से गुजर रहे वाहनों में एक के बाद एक टक्कर मारते हुए कुछ दूर आगे जाकर रुकी।

 

घटना के बाद वहां पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस और आरपीएफ पहुंची। आसपास के गांव के लोगों की मदद से वाहनों में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। सीओ तिलहर परमानंद पांडेय ने बताया कि पांच लोगों के शव मिले हैं, जिनकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। घायलों के बारे में अभी सही स्थिति नहीं बता सकते।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img