03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

काशी के हरिश्चंद्र घाट में खेली गई मशान से होली, जलती चिताओं की राख लेकर झूमे शिवभक्त

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, वाराणसी :  राग-विराग को एकाकार किए काशी नगरी में मृत्यु भी उत्सव है। यहां उत्सवी रंग महाश्मशान के घाटों पर भी नजर आता है। मान्यता है कि बाबा मशान नाथ भी भक्तों के हुड़दंग में उल्लासित होकर प्रतिभाग करते हैं। काशी को ही नहीं वरन पूरे विश्व को आशीर्वाद प्रदान करने करते हैं। भगवान शिव की नगरी काशी भी गौरा का गौना रंगभरी एकादशी पर होने के साथ उत्साह और उल्लास से भर गई।

भगवान शिव ने भी अपने अड़भंगी गणों, मसानरमणा भूतों-प्रेतों के साथ जलती चिताओं से उठते धुएं औ चिता भस्म के गर्द-गुबार से होली खेलना आरंभ किया तो पूरा वातावरण नीलकंठ और मसान नाथ के स्वरूपों के स्वांग से रोमांचित हो उठा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

महाकाल रूप में निकली भोलेनाथ की बरात

भगवान शिव के इस विकराल स्वरूप को देख भक्त हर-हर महादेव का उद्घोष गुंजाते रहे। बाबा की नगरी में मस्त मलंग उनके भक्तों की अघोरेश्वर संत कीनाराम मंदिर के सामने एकत्र होना आरंभ हुई। भूत-प्रेत, योगिनी, भैरव, रुद्र, कपाली, नरमुंड माला धारी खप्परवाली काली, गले में नाग लपेटे विशालकाय नंदी पर सवार महाकाल रूप धारी भगवान शिव का स्वांग करते कलाकार जब मुंह से आग की लपटें फेंकते, डमरू बजाते तांडव नृत्य करते चले तो उनके आगे-पीछे सभी भयावह रूप धारी गण कंपा देने वाले नृत्य करते चल पड़े।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

मसाने की होली…

बैंड बाजों, ढोल ताशों व भयावत विचित्रताओं से भरी महाकाल रुद्र की यह बरात हरिश्चंद्र घाट पहुंची तो वहां जलती चिताओं के चारों ओर सभी फैल गए। फिर तो चिताओं से उठते धुओं के मध्य चिताओं की भस्म (राख) लेकर सबने उससे होली खेल संसार की नश्वरता का गूढ़ संदेश संपूर्ण विश्व को दिया।

डीजे बजाने को लेकर भिड़े दो पक्ष

चिता भस्म की होली में मारपीट हरिश्चंद्र घाट पर चिता भस्म की होली के दौरान दो पक्ष डीजे बजाने को लेकर भिड़ गए। पुलिस ने डीजे बंद करवाकर मामले को शांत करवाया। प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि चिता भस्म की होली के बाद घाट पर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। हालांकि, किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Topics

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img