03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रदेश में प्रचार को गति देने के लिए मोदी, योगी और शाह समेत 16 दिग्गजों की डिमांड

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में चुनाव प्रचार गरमाने के लिए प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 16 दिग्गजों की डिमांड भेजी है। स्टार प्रचारकों की इस सूची के लिए संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यह जानकारी दी। राज्य की पांच लोकसभा सीटों पर इन दिग्गजों के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत कई केंद्रीय नेताओं के आने की संभावना है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

भट्ट के मुताबिक, लोकसभा स्तर पर होने वाली रैलियों, सभाओं एवं रोड शो की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जैसे ही केंद्र से स्टार प्रचारक तय हो जाएंगे, रैलियां व रोड शो कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। भट्ट ने कहा कि पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान पहले ही शुरू हो चुका है। पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन के बाद इसे और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। 

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
  • आज पूर्व विधायक भाजपा में होंगे शामिल

पार्टी सदस्यता अभियान पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बृहस्पतिवार को पार्टी में बड़ी जॉइनिंग होगी, जिसमें पिछली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वालों के साथ कई पूर्व विधायक भी शामिल होंगे। उन्होंने कांग्रेस के खाली होने के सवाल पर कटाक्ष किया कि जिस तरह देवभूमि ऐतिहासिक कानून लाकर देश में नजीर पेश कर रही है, ठीक उसी तरह कांग्रेस भी समाप्ति की ओर बढ़ रही है। लिहाजा कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड होना अब निश्चित है।

  • प्रत्याशियों में देरी को लेकर कांग्रेस पर किया तंज
भट्ट ने कांग्रेस में प्रत्याशी तय करने में हो रही देरी पर चुटकी ली। कहा कि हालांकि यह उनका अंदरूनी मामला है, लेकिन मुझे विश्वास है शीघ्र ही जमानत जब्त होने वाले नाम भी सामने आ जाएंगे। क्योंकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुनाव के परिणाम को बखूबी समझ रहे हैं। यही वजह है कि मैं नहीं लडूंगा की लड़ाई चल रही है।

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img