03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत एक निरीक्षक और 17 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार निरीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स्थानांतरित कर आईटीआई थाना का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं कई उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों, चौकियों और एसओजी इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

स्थानांतरण के तहत विक्रम सिंह पंवार को चौकी पेंगा, फक्कन कुमार को थाना दिनेशपुर, वैभव कौशिक को चौकी एसरा और रवीन्द्र सिंह को एसओजी रुद्रपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उमेश कुमार, मनोज पाण्डेय, विमल लटवाल, गोविन्द मेहता, शिवांशु चौधरी, देवेन्द्र सिंह, मदन सिंह बिष्ट, धीरज वर्मा, जसबिन्दर सिंह, सुरेन्द्र रिंगवाल, अनवर अहमद और बसन्त बल्लभ भट्ट को भी अलग-अलग थानों और चौकियों में तैनात किया गया है।

वहीं प्रदीप मिश्रा को थाना पुलभट्टा से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है। पुलिस विभाग का मानना है कि इस व्यापक फेरबदल से जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, पुलिसिंग की कार्यकुशलता बढ़ाने और बेहतर प्रशासनिक समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी।

एसएसपी अजय गणपति ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना देरी किए अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें।

Hot this week

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Kashipur में सड़क पर आमने-सामने दौड़े दो बाघ, कार सवार ने बनाया हैरान कर देने वाला VIDEO

एफएनएन, काशीपुर : Kashipur देर रात हेमपुर प्रतापपुर रोड...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img