03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Paper Leak और लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में हंगामा, पुलिस से भिड़े छात्र

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : Paper Leak दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध की गूंज अब उत्तराखंड तक पहुंच गई है। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज के छात्रों ने शुक्रवार को विरोध मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक अर्थी निकालते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

छात्रों का जुलूस एमबीपीजी कॉलेज से तिकोनिया चौराहे की ओर बढ़ा। रास्ते में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अर्थी के साथ आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस द्वारा प्रतीकात्मक अर्थी को अपने कब्जे में लेने के बाद छात्रों का विरोध और तेज हो गया। प्रदर्शनकारी लगातार शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और छात्रों के साथ हुई कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। बाद में छात्र जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और वहां भी अपना विरोध जारी रखा।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने दिल्ली की घटना की निष्पक्ष जांच कराने, छात्रों पर हुई कार्रवाई की निंदा करने तथा छात्र हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना था कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

इस बीच कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने भी लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक की घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और अब तक बड़े स्तर पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके। उन्होंने निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग दोहराई।

Hot this week

Digital Arrest कर वरिष्ठ महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, उत्तराखंड STF ने मालदा से आरोपी दबोचा

एफएनएन, देहरादून : Digital Arrest उत्तराखंड STF ने डिजिटल अरेस्ट...

Satya Niketan बिल्डिंग हादसा : मौतों का आंकड़ा 7 पहुंचा, मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें

एफएनएन, दिल्ली : Satya Niketan दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...

Haldwani शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज सीएम आवास का करेगी घेराव

एफएनएन, देहरादून : Haldwani में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Topics

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img