03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

PM Modi का बड़ा ऐलान ! पेपर लीक पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट और सख्त कानून, देर रात फिर जारी किया वीडियो

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : PM Modi ने शुक्रवार देर रात एक नया वीडियो जारी कर देशवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पिछले वीडियो पर लोगों से मिले सकारात्मक सुझावों और समर्थन के लिए वह सभी के आभारी हैं। पीएम ने भरोसा दिलाया कि जनता के साथ उनका संवाद आगे भी इसी तरह मजबूत और सक्रिय बना रहेगा।

यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब देशभर में नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर बहस जारी है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग उठा रहे हैं।

इससे पहले गुरुवार रात जारी अपने वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई का ऐलान किया था। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने और दोषियों को कड़ी सजा देने के लिए नया कानून लाने की तैयारी कर रही है। उनके अनुसार संबंधित विभागों ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है, जिस पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता यह थी कि लाखों छात्रों का एक साल बर्बाद न हो। इसी वजह से कम समय में लगभग 22 लाख विद्यार्थियों की दोबारा परीक्षा कराई गई और तय समय पर परिणाम भी घोषित किए गए।

उन्होंने कहा कि सरकार केवल परीक्षा कराने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कानूनी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस विधेयक को संसद के मानसून सत्र में जल्द पेश करने की कोशिश की जाएगी।

अपने संदेश के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने दोहराया कि जो भी छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Hot this week

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Topics

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img