03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी : टकराने की वजह से घर में लेकर पड़ोसी परिवार ने बुरी तरह 10 साल के मासूम को पीटा

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: टकराने की वजह से पड़ोसी का मोबाइल गिर गया। इससे नाराज पड़ोसी ने 10 साल के बच्चे पर गुस्सा उतार दिया। उसे घर में लेकर पड़ोसी परिवार ने बुरी तरह पीटा। उठा कर दीवार पर पटक दिया। पीड़ित ने बनभूलपुरा पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सिटी मजिस्ट्रेट से डीजीपी तक गुहार लगाई। अंत में कोर्ट से गुहार लगानी पड़ी। अब इस मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने पांच माह बाद मुकदमा दर्ज किया है।

लाइन नंबर 16 गांधीनगर कब्रिस्तान गेट निवासी मो. फारूख पुत्र अब्दुल गफूर ने पड़ोसी अल्सबा पुत्री मन्सूर, फिरोज पत्नी मन्सूर, लाइबा पुत्री मन्सूर और मुस्कान पुत्री मन्सूर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फारूख का कहना है कि बीती 28 जून को उनका 10 वर्षीय बेटा शाजेब घर के बाहर खेल रहा था। पड़ोसी अल्सबा मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी शाजेब के टकराने से अल्सबा का मोबाइल गिर गया। घटना के बाद अल्सबा, शाजेब को अपने घर ले गई।

जहां सभी आरोपियों ने उसे लात-घूंसो से बुरी तरह पीटा और दीवार से पटक-पटक कर मारा। शाजेब को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद लगातार उसका इलाज चल रहा है और चिकित्सकों ने दो साल तक इलाज जारी रखने को कहा है। आरोप है कि इस मामले में बनभूलपुरा ने भी उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से लेकर डीजीपी तक शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- रामनगर: ढिकुली में 58 वर्षीय महिला कौशल्या देवी पर बाघ ने हमला बोल दिया और घसीटता हुआ जंगल ले गया

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img