03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी: गौला रेंज की जवाहर नगर बस्ती में आग मेंं दर्जन भर झोपड़ियां खाक

बीवी-बच्चों, मवेशियों को ही बामुश्किल बचा पाए, दस लाख रुपये से ज्यादा का सारा घरेलू सामान राख

एफएनएन,हल्द्वानी: गौला वन रेंज की जवाहरनगर बस्ती मेंं बुधवार सुुुबह साढ़े सात बजे अचानक भीषण आग लग गई। कड़ाके की ठंंड में रजाइयों में दुबके लोग जब तक कुछ समझ पाते, आग की लपलपाती लपटों ने बस्ती की दर्जन भर झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचींं और पानी की तेज बौछारों से आग को आगे बढ़ने से रोका, दर्जन भर झ़ोपड़ियां खाक की ढेरियों में तब्दील हो चुकी थी। बदहवास लोग अपने बीवी-बच्चों और मवेशियों को ही आग मेंं जलने से बामुश्किल बचा पाए; बाकी अनाज, पहनने-ओढ़ने के कपड़ें, चारपाइयां, रजाई-गद्दे, बर्तन, नगदी-जेवर समेत दस लाख रुपये से ज्यादा का घरेलू सामान जलकर राख हो गया है।

कड़ाके की ठंड में खुले आसमान तले आए सारे परिवार

सूचना पर पुलिस-राजस्व विभाग का अमला भी मौके पर पहुंचकर तफ्तीश में जुटा रहा। अनुमान है कि आग पीकर फेंकी गई जलती बीड़ी या सिगरेट से लगी होगी। बहरहाल, अग्निकांड से प्रभावित दर्जन भर गरीब परिवार कड़ाके की ठंड मेंं खुले आसमान तले आ गए हैं।

 

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img