03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली कूच पर अड़े किसानों को ‘समझाने’ पीलीभीत भेजे गए ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ आईपीएस अजयपाल शर्मा

  • दो  डिप्टी एसपी और चार कंपनी पीएसी जवानों ने भी डाला डेरा

एफएनएन,पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत में दिल्ली कूच पर अड़े
किसानों को समझाने के लिए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आईपीएस अजय पाल शर्मा दो डिप्टी एसपी के साथ पूरनपुर पहुंचे हैं। उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। इसके अलावा चार कंपनी पीएसी भी पीलीभीत पहुंच गई।

एसपी जय प्रकाश ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पीलीभीत जिले के विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर पूरनपुर क्षेत्र से दिल्ली के लिए लगातार किसानों का कारवां जा रहा है। ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर सैकड़ों किसानों के साथ जाने पर यातायात के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी चौपट हो जाती है। धरना प्रदर्शन के दौरान अनहोनी और हादसों की आशंका रहती है।

अधिकारियों के समझाने के बावजूद किसान दिल्ली जा रहे हैं। कई बार धरना प्रदर्शन और हाईवे जाम करने से प्रशासन के लिए मुसीबत खड़ी हो रही है। मंगलवार को लखनऊ से एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और सिंघम के नाम से मशहूर आईपीएस अजय पाल शर्मा पूरनपुर पहुंचे। आईपीएस अजय पाल शर्मा, डिप्टी एसपी संजीव कुमार और अनुज चौधरी के साथ पूरनपुर क्षेत्र में रहकर किसानों के साथ संवाद करेंगे।

दो कंपनी पीएसी पूरनपुर में लगाई

अधिकारियों की यह टीम किसानों को दिल्ली न जाने लिए समझाएगी। इसको लेकर आईपीएस ने मंगलवार को पूरनपुर कोतवाली में एडीएम देवेंद्र मिश्र और एसडीएम राजेंद्र प्रसाद के साथ बैठक कीऔर किसान बाहुल्य क्षेत्रों की जानकारी ली।आईपीएस अजय पाल दोनों डिप्टी एसपी के साथ में पूरनपुर क्षेत्र में भ्रमण के जरिये किसानों को समझाने का प्रयास करेंगे। अधिकारी व टीम शाहबाजपुर गुरुद्वारा भी पहुंची। वहां उन्होंने कई किसानों से बातचीत की। इसके अलावा चार कंपनी पीएसी भी पीलीभीत पहुंच गई। जिनमे से दो कंपनी की ड्यूटी केवल पूरनपुर में लगाई गई है।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img