03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

छिपकली पड़ी मछली खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार, भर्ती

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के बुखारा गांव की घटना, चारों खतरे से बाहर

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के बुखारा में राज मिस्त्री के घर में रात के अंधेरे में खाने में छिपकली गिरने से परिवार के चार सदस्यों की हालत बिगड़ गई। बुधवार देर रात उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला अस्पताल में सद्दाम ने बताया कि उनके भाई आबिद राज मिस्त्री हैं। बुधवार शाम को आबिद काम से लौटते वक्त मछली ले आए थे। रात में मछली पकाने के बाद परिवार ने साथ बैठकर खाना खाया।

करीब घंटे भर बाद परिजनों की हालत बिगड़ी तो देखा कि बची हुई मछली में छिपकली की पूंछ पड़ी है। इसके बाद 35 वर्षीय आबिद, उनकी पत्नी मरियम, 11 साल के बेटे आरिश और 14 साल की बेटी सोनम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सद्दाम ने बताया कि तेज बारिश में घर की बिजली चली गई थी। सोनम ने मोबाइल की लाइट में मछली पकाई थी। शायद उसी समय छिपकली मछली की सब्जी में गिर गई होगी। बहरहाल, अस्पताल में इलाज़ के बाद अब चारों की हालत बेहतर बताई जा रही है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Shubhendu Adhikari बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

एफएनएन, कोलकाता : Shubhendu Adhikari बीजेपी विधायक दल के...

Champawat प्रकरण पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, न्यायिक जांच की मांग

एफएनएन, देहरादून : Champawat प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img