03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पटना के पुनपुन में दीवार के अचानक ढह जाने से लगभग 40 लोग घायल

एफएनएन, पटना: बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक दीवार के अचानक ढह जाने से लगभग 40 लोग घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि सभी एक पूजा कार्यक्रम के लिए एकत्र हुए थे। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

धार्मिक कार्यक्रम के दौरान गिरी दीवार

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के पुनपुन थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव की है। मसौढ़ी एसडीपीओ कन्हैया सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को पुनपुन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक घर की दीवार गिरने की सूचना मिली थी। हमें यह भी पता चला कि कुछ लोग मलबे में फंसे हुए हैं। पुलिस अधिकारी, प्रशासन अधिकारी और एक एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। मौके से करीब 40 लोगों को घायल अवस्था में निकाला गया। वहां एक पूजा कार्यक्रम के लिए करीब 100 लोग एकत्र हुए थे…स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि  गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

सभी अस्पताल में भर्ती

इधर, ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को श्रीपालपुर गांव के रामदयाल प्रसाद के मकान में प्रवचन चल रहा था। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए करीब 100 लोग पहुंचे थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं। इसी दौरान अचानक एक जर्जर दीवार गिर गई और पीछे बैठे हुए कई लोग दब गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। गनीमत यह रही कि घटना में किसी की जान नहीं गई।

Also read- मड़ियांव क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे, छात्र ने फंदा लगाकरआत्महत्या; सुसाइड किया यह जिक्र

Hot this week

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img