03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

थाने में दलित दादी-पोते को टीआई ने बेरहमी से पीटा, कांग्रेस ने किया Video शेयर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के जीआरपी थाने में दलित परिवार पर पुलिस के अत्याचार का मामला सामने आने के बाद राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है, वहीं प्रदेश की मोहन सरकार पर भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने आरोपी टीआई के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। साथ ही पीसीसी चीफ जीतू आज पीड़ित परिवार से मिलने कटनी पहुंच रहे हैं। वहीं राहुल गांधी से पीड़ित परिवार की बात कराने की बात भी कही है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वायरल वीडियो में क्या है…?

वायरल वीडियो कटनी के जीआरपी थाने का है जिसमें जीआरपी थाना इंचार्ज अरुणा वाहने एक दलित महिला कुसुम और उसके नाबालिग पोते को डंडे से पीट रही हैं। बताया जा रहा है कि महिला का बेटा और नाबालिग का पिता एक बदमाश है। जिसकी पूछताछ के लिए दोनों को जीआरपी थाने लाया गया था और बेरहमी से पीटा गया। वीडियो 10 महीने पुराना बताया जा रहा है।

जीतू पटवारी ने कहा कि मामला भले एक साल पुराना हो लेकिन उससे अपराध की गंभीरता ख़त्म नहीं होती। अपराध छोटा नहीं होता। भाजपा सरकार में दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार आम हो गया है। बीजेपी के नेता ही दलितों पर पेशाब करते हैं और अत्याचार करते हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की ज़िम्मेदारी निभाने वाले मोहन यादव ने अब तक इस मामले में क्या किया?

जीतू पटवारी ने कहा कि हमारी मांग है कि दलित महिला और उसके पोते से मारपीट करने वाली टीआई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही आरोपी टीआई के घर पर भी बुलडोज़र चलना चाहिए।

Also read-पटना के पुनपुन में दीवार के अचानक ढह जाने से लगभग 40 लोग घायल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...

Topics

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img