03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Rekha Arya केस में SIT की अगली कार्रवाई, वाइस सैंपल के लिए कोर्ट से मांगेगी अनुमति

एफएनएन, देहरादून : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहा विवाद अब जांच के अहम पड़ाव पर पहुंच गया है। मामले में सामने आए वायरल ऑडियो की सच्चाई जानने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गिरधारी लाल साहू का वाइस सैंपल लेने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए एसआईटी न्यायालय में आवेदन दाखिल करेगी। दीपावली की छुट्टियों के बाद अदालत खुलने का इंतजार किया जा रहा है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद वाइस सैंपल लेकर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजा जाएगा, जहां उसकी आवाज का वायरल ऑडियो से मिलान किया जाएगा।

रेखा आर्या ने पति और भतीजे के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR

बता दें कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 15 अक्टूबर को कैंट कोतवाली में अपने पति गिरधारी लाल साहू और उनके भतीजे सत्येंद्र राठौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में उन्होंने धोखाधड़ी, मारपीट, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की साजिश रचने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। मंत्री ने अपनी शिकायत में एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग का भी हवाला दिया था।

वहीं, गिरधारी लाल साहू ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए वायरल ऑडियो को एआई की मदद से तैयार की गई फर्जी रिकॉर्डिंग करार दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने जांच के लिए नौ सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था।

झांसी और बरेली से हुई थी दोनों की गिरफ्तारी

जांच के दौरान पुलिस ने गिरधारी लाल साहू को कई बार नोटिस जारी कर पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा था। हालांकि, उनके पेश नहीं होने पर पुलिस ने न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किया। इसके बाद एसआईटी ने उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरधारी लाल साहू और बरेली से उनके भतीजे सतेंद्र को गिरफ्तार किया था।

वाइस सैंपल से खुलेगा वायरल ऑडियो का राज

अब एसआईटी इस मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने पर ध्यान दे रही है। गिरधारी लाल साहू के वाइस सैंपल और वायरल ऑडियो में मौजूद आवाज का मिलान जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे ऑडियो की प्रमाणिकता से जुड़े पहलुओं की पड़ताल में मदद मिल सकती है।

एसआईटी प्रभारी जया बलोनी के मुताबिक, न्यायालय खुलने के बाद गिरधारी लाल साहू का वाइस सैंपल लेने के लिए अर्जी दाखिल की जाएगी। अदालत से अनुमति मिलने पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कोर्ट के फैसले के अनुसार ही एसआईटी अपनी अगली कार्रवाई करेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img