03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता के पूर्व प्रधानाचार्य हरचरण सिंह का निधन

Spread the love

एफएनएन, नानकमत्ता : श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता के पूर्व प्रधानाचार्य श्री हरचरण सिंह का आज लुधियाना पंजाब में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से समस्त नगर में शोक की लहर दौड़ गई विदित रहे कि श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता के पूर्व प्रधानाचार्य हरचरण सिंह लगभग 40 वर्षों तक कॉलेज के प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत रहे।

अपने सेवा काल में उन्होंने विद्यालय को नवीन ऊंचाइयां प्रदान करते हुए विद्यालय को प्रसिद्धि के शिखर तक पहुंचाया। उनके कार्यकाल में विद्यालय नानकमत्ता ही नहीं वरन पूरे तराई क्षेत्र का सबसे प्रसिद्ध विद्यालय बनकर उभरा जहां पर दिल्ली तक से विद्यार्थी अध्ययन करने के लिए आते थे। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में इस विद्यालय को उच्च स्थान प्रदान कराया जिसमें प्रमुख रूप से एन०सी०सी०, विद्यालय का बैग पाईपर बैंड, खेल से जुड़ी हुई मंडल स्तर की क्रीडा प्रतियोगिताएं सम्मिलित थीं।

श्री हरचरण सिंह 2 वर्ष पूर्व कोरोना से पीड़ित हुए थे उसके बाद से ही उनका स्वास्थ्य लगातार खराब होता गया।पिछले 6 महीने से वह काफी गंभीर रूप से बीमार थे उनका निधन उनके कनिष्ठ पुत्र दलवीर सिंह के वहां लुधियाना में हुआ। श्री हरचरण सिंह अपने पीछे दो पुत्र सुखबीर सिंह व दलबीर सिंह तथा एक पुत्री त्रिलोचन कौर सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं।

उनके निधन पर डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह जी, पूर्व विधायक डॉक्टर प्रेम सिंह राणा, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, खटीमा ब्लॉक प्रमुख श्री रणजीत सिंह लाडी नामधारी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव उमेश अग्रवाल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, प्रधानाचार्य गुरु नानक इंटर कॉलेज सरदार तरसेम सिंह, प्रधानाचार्य गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज रविंद्र कौर, गुरु नानक एकेडमी के पूर्व प्रधानाचार्य डॉक्टर मनिंदर सिंह गुलाटी, पत्रकार वीरेंद्र तिवारी, सुरेश गुलाटी ,गुरबख्श सिंह काका, वरिष्ठ भाजपा नेता राजन चौहान ,जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष सूरज सक्सैना, पूर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष तनजीत सिंह रानू, इंद्रपाल सिंह मान, दिनेश रस्तोगी, आदि सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त किया।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img