03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रामायण रचयिता महर्षि वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने उनके चरणों में शीश नवाकर लिया आर्शीवाद

Spread the love

एफएनएन, रूद्रपुर:  श्री रामायण के रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि सर्व समाज के लिए पूज्यनीय हैं। इन्हें देवताओं से भी वरदान मिला हुआ था। हम सभी को भगवान महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। यह बात वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने गत रात्रि महर्षि वाल्मीकि धर्म समाज कल्याण समिति एवं महर्षि वाल्मीकि स्त्री सत्संग सभा द्वारा महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर गांधी कालोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर में आयोजित भगवान वाल्मीकि जागरण में प्रतिभाग कर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के चरणों में शीश नवाकर आर्शीवाद लेने के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का देवी देवताओं सहित सभी साधु संत सम्मान करते थे।

उनके विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। देवताओं से मिले वरदान की दिव्य शक्ति से महर्षि वाल्मीकि जी ने प्रभु श्री राम के जीवन के हर क्षण की कथा रामायण के रूप में लिखी। जिसे पिछले हजारों वर्षों से आज भी पूजा जाता है। श्री चुघ ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामायण कथा से सभी को अच्छे कार्य करने की प्रेरणा लेकर इसे अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। इससे पूर्व श्री चुघ का आयोजन स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों द्वारा उन्हें पगड़ी पहनाकर एवं पट्टिका ओढ़ाकर सम्मानित किया।

भगवान महर्षि वाल्मीकि जागरण में आमंत्रित भजन गायक कलाकार रूद्रपुर की पूजा राय, रामपुर के प्रशांत राजौर, सरजू चौहान, अल्मोड़ा के आकाश कुमार भारती तथा मुरादाबाद के अभिषेक रत्नाकर ने भजनों के माध्यम से भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की महिमा का गुणगान किया। अंत में आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर ललित गोयल, राज कोली, राकेश तिवारी, राहुल कोली,बंटी राजोरिया,संजय राठौर, शिवा बेनवाल, विनोद, ज्ञानचंद, सुरेंद्र, संजय राजौरिया, राजकुमार, रोहन पिवाल, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img